अमेरिका और बांग्लादेश के बीच ट्रेड डील की खबर से भारत के इन शेयरों का बुरा हाल, लगातार क्रैश
Textile Stocks: बाजार में निवेशकों की चिंता साफ दिख रही है क्योंकि उन्हें लग रहा है कि इस डील से भारतीय निर्यातकों पर दबाव बढ़ सकता है।

Textile Stocks: अमेरिका और बांग्लादेश के बीच नए ट्रेड समझौते की घोषणा के बाद 11 फरवरी को टेक्सटाइल शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखी गई। पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 6% टूटे, वहीं गोकलदास एक्सपोर्ट्स में लगभग 4% की गिरावट आई। के.पी.आर. मिल और अरविंद जैसे बड़े नाम भी करीब 3% तक फिसल गए। बाजार में निवेशकों की चिंता साफ दिख रही है, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि इस डील से भारतीय निर्यातकों पर दबाव बढ़ सकता है।
क्या है डिटेल
दरअसल, अमेरिका ने बांग्लादेश को कुछ चुनिंदा टेक्सटाइल और अपैरल प्रोडक्ट्स पर ‘जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ’ देने का मैकेनिज्म बनाने की बात कही है। यानी तय मात्रा में बांग्लादेश से जाने वाले कपड़ा उत्पाद अमेरिका में बिना अतिरिक्त रेसिप्रोकल शुल्क के एंट्री पा सकेंगे। हालांकि यह मात्रा अमेरिका से बांग्लादेश को होने वाले टेक्सटाइल इनपुट्स के एक्सपोर्ट से जुड़ी होगी। इससे बांग्लादेशी कंपनियों को खास कैटेगरी में लागत का फायदा मिल सकता है, जो भारतीय कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है।
वहीं, अमेरिका-भारत ट्रेड फ्रेमवर्क के तहत भारतीय टेक्सटाइल निर्यात पर रेसिप्रोकल टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया गया है। बांग्लादेश पर कुल अमेरिकी टैरिफ 19% बताया जा रहा है, जो भारत के 18% से थोड़ा ज्यादा है। यानी कुल मिलाकर भारत के पास मामूली टैरिफ बढ़त अभी भी बनी हुई है। लेकिन बांग्लादेश को कुछ प्रोडक्ट्स में जीरो टैरिफ का फायदा मिलने की खबर से बाजार में शॉर्ट टर्म घबराहट दिखी और शेयरों में बिकवाली तेज हो गई।
एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सेक्टर के लिए बड़ा मोड़ जरूर है, लेकिन घबराकर बेचने का समय नहीं है। जिन कंपनियों के पास मजबूत सप्लाई चेन, बेहतर मार्जिन, वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट्स और अलग-अलग देशों में फैला एक्सपोर्ट बेस है, वे इस प्रतिस्पर्धा का सामना बेहतर तरीके से कर सकती हैं। निवेशकों को पूरे सेक्टर से एक साथ बाहर निकलने की बजाय मजबूत और कमजोर खिलाड़ियों के बीच फर्क समझना होगा। समझदारी भरा चुनाव ही इस उतार-चढ़ाव में सही रणनीति साबित हो सकता है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

