रेल कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 10% से ज्यादा चढ़ गया दाम, दनादन मिले हैं दो ऑर्डर
रेल कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। टेक्समैको रेल के शेयर मंगलवार को BSE में 10% से अधिक की तेजी के साथ 123.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रेल कंपनी के शेयरों में यह तेजी दो नए ऑर्डर मिलने के बाद आई है।

रेल कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 123.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रेल कंपनी के शेयरों में यह तेजी दो नए ऑर्डर मिलने के बाद आई है। टेक्समैको रेल को मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन लिमिटेड और साउथ वेस्टर्न रेलवे से नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 360 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन लिमिटेड से 219.18 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP-IIIA) के तहत प्रस्तावित सबर्बन रेलवे लाइन के कंस्ट्रक्शन से जुड़े सिग्निंग इक्विपमेंट के डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट को 36 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। इसके अलावा, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को साउथ वेस्टर्न रेलवे से 23.45 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को 24 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।
360% से अधिक उछल गए हैं रेल कंपनी के शेयर
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग (Texmaco Rail and Engineering) के शेयर पिछले 5 साल में 360 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। रेल कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2021 को 26.24 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 फरवरी 2026 को 123.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयरों में 225 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 150 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 189 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 111 रुपये है।
एक साल में 14% टूट गए हैं कंपनी के शेयर
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर पिछले एक साल में करीब 14 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। इस साल अब तक रेल कंपनी के शेयरों में 11 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर 9 पर्सेंट टूट गए हैं। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 48.34 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 51.66 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा दिसंबर 2025 तिमाही तक का है। टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, एक लिस्टेड कंपनी और Adventz ग्रुप का हिस्सा है। टेक्समैको रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल सेक्टर की प्रमुख कंपनी है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


