Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tesla stock crash in US stock market as CEO Elon Musk secures shareholder nod for 1 trillion dollar pay package
मस्क को अब 1 ट्रिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज, मंजूरी मिलते टेस्ला के शेयर क्रैश

मस्क को अब 1 ट्रिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज, मंजूरी मिलते टेस्ला के शेयर क्रैश

संक्षेप: टेस्ला के शेयरधारकों ने सीईओ एलन मस्क के 1 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड वेतन पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बीच टेस्ला के शेयर 4.8% गिरकर 424.48 डॉलर के इंट्राडे लो पर पहुंच गए, जो पिछले बंद भाव 445.91 डॉलर की तुलना में काफी नीचे था।

Fri, 7 Nov 2025 10:28 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला इंक (Tesla Inc.) के शेयरधारकों ने सीईओ एलन मस्क के 1 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड वेतन पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद टेस्ला के शेयर क्रैश हो गए। अमेरिकी शेयर बाजारों के खुलते ही टेस्ला के शेयर 4.8% गिरकर 424.48 डॉलर के इंट्राडे लो पर पहुंच गए, जो पिछले बंद भाव 445.91 डॉलर की तुलना में काफी नीचे था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है डिटेल?

दरअसल, टेस्ला के वार्षिक शेयरधारक बैठक में एलन मस्क के 1 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक सैलरी पैकेज 75% शेयरधारकों के समर्थन से पारित किया गया। यह किसी भी कॉर्पोरेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज माना जा रहा है। यह निर्णय मस्क की टेस्ला के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करने और कंपनी की AI एवं रोबोटिक्स क्षमताओं को सशक्त करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है। इस फैसले के बाद एलन मस्क ने कहा- मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। मैं इसकी बेहद सराहना करता हूं।

सर्शत दिया जा रहा पैकेज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के निदेशक मंडल ने मस्क के वेतन पैकेज को इस शर्त से जोड़ा है कि वे आने वाले वर्षों में कंपनी का मार्केट 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाएं। इसके लिए मस्क को 12 चरणों में लक्ष्य हासिल करना होगा। पहले चरण में कंपनी का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना होगा, इसके बाद प्रत्येक 500 अरब डॉलर की वृद्धि के नौ चरण होंगे और अंतिम वृद्धि 1 ट्रिलियन डॉलर की होगी, जिससे कुल मूल्यांकन 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। हालांकि, निवेशकों में कुछ आशंकाएं बनी हुई हैं। इनका मानना है कि इतनी ऊंची वैल्यूएशन हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा, खासकर तब जब वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है और एआई प्रोजेक्ट्स में निवेश की लागत लगातार बढ़ रही है

शेयर का परफॉर्मेंस

टेस्ला के शेयरों ने पिछले पांच साल में अमेरिकी शेयर बाजार के निवेशकों को उनके निवेश पर 198% से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, सिर्फ पिछले एक वर्ष की अवधि में निवेशकों को 44% से अधिक का रिटर्न मिला है। वर्ष-दर-वर्ष (YTD) आधार पर कंपनी के शेयरों में 2025 में 12.80% की वृद्धि दर्ज की गई। टेस्ला के शेयर के 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर $488.54 और 52-सप्ताह का निम्नतम स्तर $214.25 है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।