Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tenneco Clean Air shares crossed 500 rupee on first day lists at 27 Percent premium over IPO price
पहले ही दिन 500 रुपये के पार हुआ यह शेयर, धमाकेदार लिस्टिंग के बाद बना रॉकेट

पहले ही दिन 500 रुपये के पार हुआ यह शेयर, धमाकेदार लिस्टिंग के बाद बना रॉकेट

संक्षेप:

टेनेको क्लीन एयर के शेयर बुधवार को NSE पर 27% से ज्यादा के फायदे के साथ 505 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर 517 रुपये पर पहुंच गए। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 397 रुपये था।

Nov 19, 2025 10:24 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेनेको क्लीन एयर इंडिया की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। टेनेको क्लीन एयर के शेयर बुधवार को NSE पर 27 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ 505 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, BSE पर कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ 498 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 397 रुपये था। टेनेको क्लीन एयर का आईपीओ दांव लगाने के लिए 12 नवंबर को खुला था और यह 14 नवंबर तक ओपन रहा। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 3600 करोड़ रुपये तक का था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लिस्टिंग के बाद रॉकेट बने कंपनी के शेयर
शानदार लिस्टिंग के बाद टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। टेनेको क्लीन एयर के शेयर NSE में उछाल के साथ 517 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, BSE में भी कंपनी के शेयर तेजी के साथ 517 रुपये पर जा पहुंचे हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 97.25 पर्सेंट थी, जो कि अब 74.79 पर्सेंट रह गई है। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 17 नवंबर को फाइनल हुआ है।

ये भी पढ़ें:अडानी के शेयरों पर आज क्यों है सबकी नजर, GQG के बड़े दांव के बाद कैसा है असर

61 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO
टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ (Tenneco Clean Air IPO) पर टोटल 61.79 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों (रिटेल इनवेस्टर्स) की कैटेगरी में 5.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कोटा 42.79 गुना सब्सक्राइब हुआ। टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 174.78 गुना दांव लगा। टेनेको क्लीन एयर के IPO में रिटेल इनवेस्टर कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 37 शेयर थे। यानी, एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,689 रुपये का निवेश करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज खाते में आएंगे ₹2000-₹2000

क्या करती है कंपनी
टेनेको क्लीन एयर की शुरुआत साल 2018 में हुई है। टेनेको क्लीन एयर, टेनेको इंक की सहायक कंपनी है। टेनेको इंक, क्लीन एयर और ऑटोमोटिव एप्लीकेशंस के लिए पावरट्रेन प्रॉडक्ट्स की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करने वाली दिग्गज कंपनी है। कंपनी, क्लीन एयर डिवीजन के तहत ऑपरेट करती है, यह लाइट और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए एमिशन कंट्रोल टेक्नोलॉजीज पर फोकस करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।