Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tenneco Clean Air Share listing Grey Market Premium reached 112 rupee IPO price 397 rupee
GMP कर रहा है इशारा, पहले ही दिन 500 रुपये के पार जाएगा यह शेयर, IPO पर लगा 61 गुना से ज्यादा दांव

GMP कर रहा है इशारा, पहले ही दिन 500 रुपये के पार जाएगा यह शेयर, IPO पर लगा 61 गुना से ज्यादा दांव

संक्षेप: IPO में टेनेको क्लीन एयर के शेयर का दाम 397 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 112 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा GMP के हिसाब से देखें तो टेनेको क्लीन एयर के शेयर 509 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं।

Tue, 18 Nov 2025 04:21 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेनेको क्लीन एयर के शेयर बुधवार को बाजार में एंट्री करने जा रहे हैं। टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ 61 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। लिस्टिंग से ठीक पहले टेनेको क्लीन एयर के शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 28 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। टेनेको क्लीन एयर के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इशारा कर रहा है कि कंपनी के शेयर 500 रुपये के ऊपर लिस्ट हो सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

112 रुपये चल रहा है कंपनी के शेयरों का GMP
IPO में टेनेको क्लीन एयर के शेयर का दाम 397 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 112 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो टेनेको क्लीन एयर के शेयर 509 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को टेनेको क्लीन एयर के शेयर अलॉट हुए हैं, वह लिस्टिंग वाले दिन 28 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। टेनेको क्लीन एयर के शेयर BSE और NSE दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 3600 करोड़ रुपये तक का है। टेनेको क्लीन एयर का आईपीओ दांव लगाने के लिए 12 नवंबर को खुला था और यह 14 नवंबर तक ओपन रहा।

ये भी पढ़ें:रेखा झुनझुनवाला ने इस बैंक पर बढ़ाया है दांव, नई ऊंचाई पर शेयर, ₹245 के पार दाम

IPO पर लगा 61 गुना से ज्यादा दांव
टेनेको क्लीन एयर का आईपीओ टोटल 61.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 5.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) की कैटेगरी में 42.79 गुना दांव लगा। टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 174.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 37 शेयर थे। यानी, एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,689 रुपये का निवेश करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:90% फायदे के साथ लिस्टिंग, फिर धड़ाम हुआ शेयर, 400 रुपये के पार पहुंचा था दाम

कंपनी का कारोबार
टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड की शुरुआत साल 2018 में हुई है। टेनेको क्लीन एयर, टेनेको इंक की सहायक इकाई है। टेनेको इंक, क्लीन एयर और ऑटोमोटिव एप्लीकेशंस के लिए पावरट्रेन प्रॉडक्ट्स की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करने वाली दिग्गज कंपनी है। कंपनी, क्लीन एयर डिवीजन के तहत ऑपरेट करती है, यह लाइट और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए एमिशन कंट्रोल टेक्नोलॉजीज पर फोकस करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।