Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tenneco Clean Air India IPO going to open from 12 nov GMP shows 96 rupee listing gain
12 नवंबर को खुल रहा एक और IPO, GMP अभी से दिखा रहा 96 का फायदा, प्राइस बैंड सेट

12 नवंबर को खुल रहा एक और IPO, GMP अभी से दिखा रहा 96 का फायदा, प्राइस बैंड सेट

संक्षेप:

Tenneco Clean Air India IPO: यह आईपीओ 11 नवंबर को ही खुल जाएगा। कंपनी ने 378 रुपये से 397 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 37 शेयरों का बनाया गया है।

Nov 07, 2025 09:46 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News: एक और कंपनी प्राइमरी मार्केट में दस्तक दे रही है। Tenneco Clean Air India IPO अगले हफ्ते 12 नवंबर को खुल रहा है। निवेशकों के पास 14 नवंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 11 नवंबर को ही खुल जाएगा। कंपनी ने 378 रुपये से 397 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 37 शेयरों का बनाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसके लिए कितना हिस्सा?

Tenneco Clean Air India IPO का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए कम से कम 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। कंपनी की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग 19 नवंबर को प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:Groww IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन, डरा रहा GMP

क्या है आईपीओ के डीटेल्स

कंपनी के आईपीओ के साइज में इजाफा हुआ है। जून 2025 के DRHP के अनुसार कंपनी आईपीओ के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही है। जिसे अब साइज में बढ़ाकर 3600 करोड़ रुपये किया जा सकता है। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फार सेल पर आधारित है। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.07 करोड़ शेयर जारी करेगी।

इस आईपीओ के लिए जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और एचएसबीसी सिक्योरिटीज और कैपिटल मार्केट्स इंडिया को मर्चेंज बैंकर्स नियुक्त किया गया है।

कैसी है वित्तीय स्थिति?

Tenneco Clean Air India IPO का नेट प्रॉफिट जून 2025 में 167.80 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 150 करोड़ रुपये रहा था। रेवन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी की स्थिति बेहतर हुई है। जून तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 1285.60 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1270.80 करोड़ रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 552 करोड़ रुपये रहा है। प्रॉफिट में 32.50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें:11 नवंबर को खुल रहा है सोलर सेक्टर कंपनी का IPO, प्राइस बैंड सेट, GMP पहुंचा ₹20

ग्रे मार्केट में शानदार स्थिति

इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत है। जीएमपी 96 रुपये आज है। जोकि 24 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर संकेत दे रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।