Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tenneco Clean Air GMP Now reached around 31 Percent robust listing expected know details
GMP का इशारा, पहले ही दिन हो सकता है 30% से ज्यादा फायदा, IPO पर 61 गुना लगा दांव

GMP का इशारा, पहले ही दिन हो सकता है 30% से ज्यादा फायदा, IPO पर 61 गुना लगा दांव

संक्षेप: टेनेको क्लीन एयर के शेयर ग्रे मार्केट में 123 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 397 रुपये है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो टेनेको क्लीन एयर के शेयर 520 रुपये के ऊपर लिस्ट हो सकते हैं।

Sun, 16 Nov 2025 07:56 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर 61 गुना से ज्यादा दांव लगा है। टेनेको क्लीन एयर के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शानदार लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। टेनेको क्लीन एयर के शेयर ग्रे मार्केट में फिलहाल 31 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टेनेको क्लीन एयर के शेयर बुधवार 19 नवंबर 2025 को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

520 रुपये के ऊपर लिस्ट हो सकते हैं कंपनी के शेयर
टेनेको क्लीन एयर के शेयर ग्रे मार्केट में 123 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 397 रुपये है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो टेनेको क्लीन एयर के शेयर 520 रुपये के ऊपर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को टेनेको क्लीन एयर के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 30 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 3600 करोड़ रुपये तक का था। टेनेको क्लीन एयर का आईपीओ दांव लगाने के लिए 12 नवंबर को खुला था और यह 14 नवंबर तक ओपन रहा।

ये भी पढ़ें:₹108 तक जा सकता है इस कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

IPO पर लगा 61 गुना से ज्यादा दांव
टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air) का आईपीओ टोटल 61.79 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 5.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) कैटेगरी में 42.39 गुना दांव लगा। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 174.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 37 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,689 रुपये का निवेश करना पड़ा। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 97.25 पर्सेंट थी, जो कि अब 74.79 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।