₹1909 करोड़ के शेयर बेच रही पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी, शुक्रवार को डील संभव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • टेमासेक होल्डिंग्स शुक्रवार को ₹1909 करोड़ ($200 मिलियन) की ब्लॉक डील के जरिए अपनी 2.6% हिस्सेदारी बेच सकती है
  • टेमासेक की हिस्सेदारी बिक्री ऐसे समय में हो रही है जब PB फिनटेक विदेशों में अपना विस्तार कर रही है
PB Fintech

PB Fintech share price: पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी PB फिनटेक लिमिटेड में बड़ी हिस्सेदारी बिकने वाली है। जानकारी के मुताबिक सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स शुक्रवार को ₹1909 करोड़ ($200 मिलियन) की ब्लॉक डील के जरिए अपनी 2.6% हिस्सेदारी बेच सकती है। टेमासेक अपनी सब्सिडियरी मैकरीची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 11.9 मिलियन शेयर ₹1604 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेच रही है। यह कीमत गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर PB फिनटेक के क्लोजिंग प्राइस ₹1,682.10 से 4.6% कम है। बता दें कि वर्तमान में मैकरीची इन्वेस्टमेंट्स के पास PB फिनटेक लिमिटेड में 6.47% हिस्सेदारी है। सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस डील के लिए एकमात्र प्लेसमेंट एजेंट है। बिक्री के बाद टेमासेक की बची हुई 3.8% हिस्सेदारी पर 60 दिनों का लॉक-अप लागू होगा।

मई में को-फाउंडर ने बेची थी हिस्सेदारी

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार मई में को-फाउंडर यशिश दहिया और आलोक बंसल ने ₹654 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए 3.8 मिलियन शेयर (कंपनी का लगभग 0.8%) बेचे थे जबकि चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी टेनसेंट ने एक अलग ₹805 करोड़ के ब्लॉक ट्रांजैक्शन के जरिए अपनी बची हुई 1.05% हिस्सेदारी बेच दी थी। आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक वित्तीय संस्थानों गोल्डमैन सैक्स, सोसाइटी जेनरल और मॉर्गन स्टेनली सहित कई विदेशी एवं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस हिस्सेदारी की खरीद की।

इस सौदे में शामिल होने वाले अन्य विदेशी निवेशकों में घिसालो कैपिटल मैनेजमेंट, मेट्जलर एसेट मैनेजमेंट, मैथ्यूज इंटरनेशनल कैपिटल मैनेजमेंट, वासाच ग्लोबल इन्वेस्टर्स, बीएनपी परिबा और हांगकांग स्थित विरिडियन एसेट मैनेजमेंट हैं। घरेलू संस्थागत निवेशकों में टाटा म्यूचुअल फंड, कोटक सिक्योरिटीज और नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) ट्रस्ट ने हिस्सेदारी खरीदी।

विदेश में विस्तार कर रही कंपनी

टेमासेक की हिस्सेदारी बिक्री ऐसे समय में हो रही है जब PB फिनटेक विदेशों में अपना विस्तार कर रही है। हाल ही में कंपनी के बोर्ड ने UAE में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए दुबई में फाइनेंशियल एडवाइजरी और री-इंश्योरेंस सर्विस देने वाली दो सब्सिडियरी कंपनियां बनाने को मंजूरी दी।

कंपनी के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन बिनेस में तेज़बढ़ोतरी के कारण, इस तिमाही में ऑपरेशन्स से होने वाला कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹2,061 करोड़ हो गया। मार्च तिमाही के दौरान प्लेटफॉर्म के जरिए जमा किए गए कुल इंश्योरेंस प्रीमियम सालाना आधार पर 46% बढ़कर ₹9,217 करोड़ हो गए।

शेयर का परफॉर्मेंस

पीबी फिनटेक के शेयर की बात करें तो गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में शेयर 1679.55 रुपये पर रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,963 रुपये है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।