1 साल में 429% की तेजी, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर, जानें वजह
Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Telecanor Global Limited के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। इसके पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। कंपनी ने शनिवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। बता दें, इस स्टॉक की कीमतों में बीते एक साल में 429 प्रतिशत की तेजी आई है।

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Telecanor Global Limited के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। इसके पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। कंपनी ने शनिवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। बता दें, इस स्टॉक की कीमतों में बीते एक साल में 429 प्रतिशत की तेजी आई है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे?
कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनका रेवन्यू दिसंबर तिमाही के दौरान 6.87 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान Telecanor Global Limited का नेट प्रॉफिट 3.16 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 14 लाख रुपये का घाटा हुआ था।
Telecanor Global Limited ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि घाटे से मुनाफे तक का सफर ट्रांजिशन को दिखाता है। तिमाही नतीजे बता रहे हैं कि हमारे बिजनेस में स्थिरता आई है। जिसकी वजह से वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है।
तिमाही दर तिमाही के आधार पर कैसा रहा प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में Telecanor Global Limited का रेवन्यू 6.87 करोड़ रुपये रहा था। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 5.74 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, सितंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 2.53 करोड़ रुपये रहा था। जोकि दिसंबर तिमाही में 3.16 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Telecanor Global Limited के शेयर बीएसई में 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 40.47 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 187 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का भाव 304 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, एक साल में Telecanor Global Limited के शेयरों का भाव 429 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 46.87 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो लेवल 5.37 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 38.88 करोड़ रुपये रहा है।
दो साल में Telecanor Global Limited के शेयरों की कीमतों में 633 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 409 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




