Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tejas Networks shares dropped another 2 Percent fall below 500 rupee cracked 64 Percent from 52 week High
500 रुपये से भी नीचे आया टाटा ग्रुप का यह दिग्गज शेयर, 63% से भी ज्यादा लुढ़का

500 रुपये से भी नीचे आया टाटा ग्रुप का यह दिग्गज शेयर, 63% से भी ज्यादा लुढ़का

संक्षेप:

तेजस नेटवर्क्स के शेयर 500 रुपये से भी नीचे आ गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर सोमवार को BSE में 2% और लुढ़ककर 492.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के हाई से 63 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।

Nov 24, 2025 10:48 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tejas Networks Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों के बुरे हाल हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर सोमवार को BSE में 2 पर्सेंट और लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 500 रुपये से भी नीचे आ गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर BSE में लुढ़ककर 492.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी के शेयर सोमवार को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 63 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप सोमवार को घटकर 8750 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

52 हफ्ते के हाई लेवल से 63% से अधिक की गिरावट
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 63 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 5 दिसंबर 2024 को BSE में 1403.15 रुपये पर थे। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल है। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए सोमवार 24 नवंबर 2025 को 492.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक साल में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 62 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, 70 रुपये पहुंचा GMP, 150 रुपये शेयर का दाम

इस साल अब तक 58% से अधिक लुढ़क गए तेजस नेटवर्क्स के शेयर
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों में इस साल तेज गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 58 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2025 को 1180.50 रुपये पर थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 24 नवंबर 2025 को 492.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 33 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 9 पर्सेंट टूट गए हैं।

ये भी पढ़ें:इस शेयर पर ब्रोकरेज फर्मों की बुलिश नजर, 48% तक उछाल की उम्मीद, अभी है सस्ता

सितंबर तिमाही में कंपनी को 307 करोड़ रुपये का घाटा
चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में तेजस नेटवर्क्स को 307 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में टाटा ग्रुप की इस कंपनी को 275 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तेजस नेटवर्क्स का नेट रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में घटकर 262 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स का रेवेन्यू 2811 करोड़ रुपये था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।