80% से ज्यादा लुढ़क गया था टाटा का यह शेयर, अब 65% की तूफानी तेजी
तेजस नेटवर्क्स के शेयर बुधवार को 13% से अधिक चढ़कर 489 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर पिछले दिनों 80% से ज्यादा तक लुढ़क गए थे। हालांकि, इधर कंपनी के शेयरों में 65 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 489 रुपये पर पहुंच गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले दिनों बुरे हाल में पहुंच गए थे। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 80 पर्सेंट से ज्यादा तक लुढ़क गए थे। हालांकि, इधर तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 65 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 761.95 रुपये है।
65% से अधिक चढ़ गए तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर 52 हफ्ते के लो लेवल से 65 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर बुधवार 6 मई 2026 को 489 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 23 अप्रैल के बाद से तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 21 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 23 अप्रैल 2026 को 402.15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 मई को 489 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो तेजस नेटवर्क्स के शेयर 155 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।
80% से अधिक टूट गए थे तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 80 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 26 जून 2024 को 1495 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर पहुंच गए थे। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप बुधवार को 8300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, तेजस नेटवर्क्स में प्रमोटर की हिस्सेदारी 53.66 पर्सेंट रही। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.96 पर्सेंट रही।
लगातार पांचवीं तिमाही में कंपनी को घाटा
मार्च 2026 तिमाही लगातार पांचवीं तिमाही थी, जिसमें तेजस नेटवर्क्स को घाटा हुआ है। तेजस नेटवर्क्स को चौथी तिमाही में 211 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स को 72 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तेजस नेटवर्क्स को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 193.8 करोड़ रुपये, दूसरी तिमाही में 307.1 करोड़ रुपये और तीसरी तिमाही में 196.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तेजस नेटवर्क्स को वित्त वर्ष 2026 में कुल 909 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी को 447 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


