Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tejas fighter jet Crash created big trouble for indian defence sector
तेजस क्रैश ने बढ़ाई भारत की टेंशन, डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ा झटका, डीटेल्स

तेजस क्रैश ने बढ़ाई भारत की टेंशन, डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ा झटका, डीटेल्स

संक्षेप:

Tejas fighter jet Crash: पिछले दिनों दुबई के एयरशो में भारत के स्वदेशी फाइटर जेट तेजस क्रैश कर गया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) और भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट्स के लिए बड़े झटके से कम नहीं है।

Nov 23, 2025 02:14 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tejas fighter jet Crash: पिछले दिनों दुबई के एयरशो में भारत के स्वदेशी फाइटर जेट तेजस क्रैश कर गया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) और भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट्स के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत इस एयर शो के जरिए अपनी मजबूत स्वदेशी टेक्नोलॉजी के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करता। माना जा रहा था कि एयरशो के बाद कुछ खरीदार देश इस फाइटर जेट के लिए भारत से संपर्क साध सकते हैं। बता दें, इंडियन एयरफोर्स ने 180 तेजस फाइटर जेट का ऑर्डर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:1 पर 2 शेयर मिलेंगे, कंपनी पहली बार दे रही बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट नवंबर में ही

भारत इन देशों के सामने करता पेश

रिपोर्ट के अनुसार इस एयरशो के बाद भारत इजिप्ट, अरमेनिया और साउथ ईस्ट एशिया के देशों के सामने इस फाइटर जेट को बेचने के लिए पेश करता। लेकिन एयरशो की दुर्घटना ने भारत को पांव पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया है। बता दें, दुबई एयरशो की दुर्घटना से पहले तक इस फाइटर जेट की सुरक्षा का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार था। सिर्फ एक फाइटर जेट क्रैश किया था। उसमें भी इंजन का फेल होना वजह थी।

छोटे देशों की पसंद बन सकता था तेजस

भारत का स्वदेशी फाइटर जेट तेजस छोटे देशों की पसंद बन सकता था। अपने रेंज में यह काफी सस्ता है। इसके अलावा भारत ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने के लिए हां कहा है। इन सबके अलावा हथियारों और सेंसर प्लेटफॉर्म में भिन्नता की वजह से भी यह फाइटेर जेट खरीदारों का आकर्षित कर रहा था। आने वाले कुछ सालों में 220 तेजस फाइटर जेट सक्रिय हो जाते।

ये भी पढ़ें:7 कंपनियां ट्रेड करेंगी इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड, जहां कहां होगा कितना फायदा

भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट में तेज इजाफा

2014 के बाद भारत अपने डिफेंस प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट्स को लेकर काफी आक्रमक है। भारत ने वित्त वर्ष 2025 से 25 के दौरान 23622 फाइटर जेट एक्सपोर्ट किए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2029 के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट्स का टारगेट सेट किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।