ग्रे मार्केट में गरजा यह IPO, ब्रोकरेज भी बोल रहे- सब्सक्राइब कर लो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के मैनेजमेंट ने आईपीओ के लिए 200 रुपये से 212 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है
  • सोमवार को ग्रे मार्केट में टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के शेयर 21 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं
Ardee Industries IPO
कंपनी का लक्ष्य 252 करोड़ रुपये जुटाना है।

Technocraft Ventures IPO: आईपीओ मार्केट में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों की एंट्री का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के आईपीओ की भी लॉन्चिंग हुई है। यह आईपीओ पिछले शुक्रवार को भारतीय प्राइमरी मार्केट में आया था और 11 अगस्त यानी मंगलवार तक खुला रहेगा। अब सवाल है कि इस आईपीओ पर दांव लगाना सही है या नहीं? इसके अलावा, ग्रे मार्केट में आईपीओ के क्या संकेत मिल रहे हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

आईपीओ डिटेल

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के मैनेजमेंट ने आईपीओ के लिए 200 रुपये से 212 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का लक्ष्य 252 करोड़ रुपये जुटाना है। आईपीओ का साइज 252 करोड़ रुपये है। इस बुक-बिल्ड इश्यू में नए शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं। कहने का मतलब है कि फ्रेश शेयर के अलावा शेयरहोल्डर्स भी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं। इस पब्लिक इश्यू को BSE और NSE एक्सचेंज पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

बता दें कि शेयर अलॉटमेंट फाइनल करने की संभावित तारीख 12 अगस्त 2026 है। बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को इस बुक-बिल्ड इश्यू के लिए ऑफिशियल रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। शेयर लिस्टिंग की सबसे संभावित तारीख 14 अगस्त 2026 है। खंबाटा सिक्योरिटीज को आने वाले IPO का लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

ग्रे मार्केट में क्या हाल?

Investorgain के अनुसार, सोमवार को ग्रे मार्केट में टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के शेयर 21 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि कंपनी के आईपीओ का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 21 रुपये है, जो गुरुवार के 10 रुपये से 11 रुपये अधिक है। वहीं, कुछ अन्य वेबसाइट पर जीएमपी 25 रुपये से ज्यादा है। ऐसे में टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स की लिस्टिंग 230 रुपये के पार हो सकती है।

IPO रिव्यू

क्या इस आईपीओ के लिए अप्लाई करना चाहिए या नहीं, इस पर आनंद राठी ने कहा, "अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन FY26 के 14.39 रुपये के सालाना EPS के आधार पर 19.4x के P/E पर है, जिसका मतलब है कि इश्यू के बाद मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 8,397 मिलियन रुपये होगा। इसका डाइवर्सिफाइड ऑर्डर बुक, इंटीग्रेटेड EPC क्षमताएं लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावना दिखाती हैं। हालांकि, लिस्टेड साथियों की तुलना में प्रस्तावित वैल्यूएशन को देखते हुए IPO की कीमत ठीक-ठाक लग रही है।"

सुशील फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी इस इश्यू को 'अप्लाई' रेटिंग दी है। कंपनी का कहना है कि इसकी वजहें मजबूत रेवेन्यू/प्रॉफिट ग्रोथ, ऑर्डर बुक बढ़ाने के लिए सिर्फ वर्किंग कैपिटल का इस्तेमाल, कम कर्ज और दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर वैल्यूएशन है। बीकन कैपिटल एडवाइजर्स और स्वास्तिका इन्वेस्टस्मार्ट ने भी इस बुक-बिल्डिंग इश्यू को 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ग्रे मार्केट में गरजा यह IPO, ब्रोकरेज भी बोल रहे- सब्सक्राइब कर लो