Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Techno paints to raise 500 cr rs through ipo in FY27 appoints sachin tendulkar as brand ambassador
IPO लेकर आ रही पेंट बनाने वाली कंपनी, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से कनेक्शन

IPO लेकर आ रही पेंट बनाने वाली कंपनी, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से कनेक्शन

संक्षेप:

टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स अगले वित्त वर्ष में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। अहम बात है कि इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। 

Jan 10, 2026 06:09 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Techno Paints IPO: आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मार्केट में एक और कंपनी की एंट्री होने वाली है। अहम बात है कि इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। टेक्नो पेंट्स ने तीन साल के लिए सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस कदम से कंपनी को देश भर में अपना विस्तार करने में मदद मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि 'मास्टर ब्लास्टर' के साथ जुड़कर उसका लक्ष्य अपनी राष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करना है। बता दें कि इससे पहले 2023 में कंपनी ने फिल्म अभिनेता महेश बाबू को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था, जिन्होंने दो वर्षों तक इस भूमिका को निभाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

500 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान

कंपनी सूत्रों ने बताया कि टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स अगले वित्त वर्ष में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स के चेयरमैन अकुरी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा- हम दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में एक और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम विस्तार और आईपीओ के साथ इस साल बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं, और हमारे लिए उनसे बेहतर कोई एंबेसडर या वृद्धि साझेदार नहीं हो सकता था। रेड्डी ने कहा कि कंपनी ने 2024-25 में 210 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया और चालू वित्त वर्ष में 450 करोड़ रुपये की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी 2029-30 तक 2,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कंपनी का विदेश तक विस्तार

टेक्नो पेंट्स डेकोरेटिव, इंडस्ट्रियल और स्पेशलिटी पेंट्स बनाती है। यह डेकोरेटिव पेंट्स के 3,000 से ज्यादा शेड्स देती है। कंपनी अभी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, ओडिशा और चंडीगढ़ में काम कर रही है। कंपनी इस साल के आखिर तक हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में और 2026-27 में मिडिल ईस्ट में विस्तार करने की योजना बना रही है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।