225% से ज्यादा चढ़ गया यह SME शेयर, विजय केडिया के पास हैं 393100 शेयर

Dec 24, 2025 12:00 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SME कंपनी टेकडी साइबरसिक्योरिटी के शेयर बुधवार को उछाल के साथ 631.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 193 रुपये था। IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 3 महीने में 225% से अधिक चढ़ गए हैं।

225% से ज्यादा चढ़ गया यह SME शेयर, विजय केडिया के पास हैं 393100 शेयर

SME कंपनी टेकडी साइबरसिक्योरिटी ने 3 महीने में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। टेकडी साइबरसिक्योरिटी के शेयर बुधवार को NSE में उछाल के साथ 631.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर इसी साल 22 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 193 रुपये था। आईपीओ प्राइस के मुकाबले टेकडी साइबरसिक्योरिटी के शेयर 3 महीने में 225 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। दिग्गज इनवेस्टर विजय किशनलाल केडिया ने भी इस SME कंपनी पर बड़ा दांव लगाया हुआ है।

विजय केडिया के पास कंपनी के 393100 शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास टेकडी साइबरसिक्योरिटी (TechD Cybersecurity) के 393100 शेयर हैं। कंपनी में विजय केडिया की हिस्सेदारी 5.26 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है। टेकडी साइबरसिक्योरिटी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.22 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 36.78 पर्सेंट है। टेकडी साइबरसिक्योरिटी के आईपीओ का टोटल साइज 39 करोड़ रुपये तक का था। टेकडी साइबरसिक्योरिटी का आईपीओ टोटल 718.30 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 726.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

पहले ही दिन दोगुना हो गया था निवेशकों का पैसा
टेकडी साइबरसिक्योरिटी (TechD Cybersecurity) के आईपीओ में निवेशकों का पैसा पहले ही दिन दोगुना हो गया था। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 193 रुपये था। कंपनी के शेयर 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 366.70 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर उछाल के साथ 385 रुपये पर पहुंच गए। टेकडी साइबरसिक्योरिटी के शेयर लिस्टिंग वाले दिन ही करीब 100 पर्सेंट उछल गए थे। टेकडी साइबरसिक्योरिटी एक कस्टमर सेंट्रिक साइबरसिक्योरिटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। बतौर B2B सेगमेंट प्लेयर कंपनी की वैश्विक बाजार में मौजूदगी है। टेकडी साइबरसिक्योरिटी MSSP सॉल्यूशंस, साइबर प्रोग्राम मैनेजमेंट, VAPT, कंप्लायंस सर्विसेज, स्पेशलाइज्ड सर्विसेज समेत कई तरह की सर्विसेज ऑफर करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़TechD Cybersecurity Share rallied over 225 Percent from IPO Price Vijay Kedia Holds more than 3 lakh Share
;;;