25 अगस्त को इन शेयरों पर रहेगी नजर! TCS से Suzlon तक, देखने को मिलेगी बड़ी हलचल?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 25 अगस्त की ट्रेडिंग से पहले कई प्रमुख शेयरों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं
  • इनमें TCS, सुजलॉन एनर्जी, हिंदुस्तान कॉपर, कोल इंडिया, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, UCO बैंक, ICICI बैंक और एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) प्रमुख हैं
  • आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं

share market
25 अगस्त को इन शेयरों पर रहेगी नजर।

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 25 अगस्त को कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। सोमवार को कंपनियों की ओर से जारी अहम कारोबारी अपडेट, नए प्रोजेक्ट, फंड जुटाने की योजना, सरकारी OFS और बड़े सौदों के कारण कई स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे। इनमें TCS, सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy), हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper), कोल इंडिया (Coal India), एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure), UCO बैंक, ICICI बैंक और एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) प्रमुख हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

TCS (Tata Consultancy Services)

कंपनी ने जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता Porsche AG की IT कंसल्टिंग सब्सिडियरी MHP को खरीदने की योजना बनाई है। यह सौदा करीब 320 मिलियन यूरो का है। TCS और Porsche के बीच पांच साल की साझेदारी भी होगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर आधारित मोबिलिटी पर काम किया जाएगा। इस डील से TCS के ऑटो और AI टेक्नोलॉजी कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy)

कंपनी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रायादुर्ग विधानसभा क्षेत्र में 1,325 MW के नए विंड प्रोजेक्ट्स विकसित करने की योजना की घोषणा की है। इससे राज्य में Suzlon की मौजूदगी बढ़ सकती है और कंपनी के ऑर्डर तथा प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper)

सरकार कंपनी में 3% हिस्सेदारी OFS के जरिए बेच रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 3% हिस्सेदारी ग्रीन-शू विकल्प के तहत बेची जा सकती है। OFS का फ्लोर प्राइस ₹514 प्रति शेयर तय किया गया है, जो सोमवार के ₹567.90 बंद भाव से करीब 9.5% कम है। इसलिए मंगलवार को शेयर में खास हलचल संभव है।

कोल इंडिया (Coal India)

कंपनी ने सिंगापुर में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी CIL Global बनाई है। इसका उद्देश्य विदेशों में महत्वपूर्ण खनिज यानी critical mineral assets की खरीद के अवसर तलाशना है। इससे कंपनी के कोयले से आगे कारोबार में विस्तार की रणनीति का संकेत मिलता है।

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure)

कंपनी को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) के साथ विवाद में ₹335.50 करोड़ का आर्बिट्रेशन अवॉर्ड मिला है। हालांकि, रकम तभी मिलेगी, जब UPEIDA कानूनी समयसीमा में इस फैसले को चुनौती नहीं देता।

UCO बैंक

बैंक के बोर्ड ने Medium Term Note Programme के तहत विदेशी मुद्रा में 1 अरब डॉलर तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है। रकम एक या कई चरणों में डेट इंस्ट्रूमेंट जारी करके जुटाई जा सकती है।

ICICI बैंक

बैंक की IFSC Banking Unit ने पांच साल की $1 अरब की सीनियर अनसिक्योर्ड फिक्स्ड-रेट नोट्स की कीमत तय की है। इस डेट को S&P Global Ratings ने ‘BBB’ रेटिंग दी है।

एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics)

कंपनी ने Pipavav Port स्थित अपने स्पेशलाइज्ड अमोनिया स्टोरेज टर्मिनल को अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Aegis Terminal (Pipavav) को ₹525 करोड़ में ट्रांसफर करने का समझौता किया है। इन सभी खबरों के चलते 25 अगस्त के कारोबार में इन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। हालांकि, किसी भी शेयर में निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, वैल्यूएशन और बाजार जोखिम को जरूर देखना चाहिए।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़25 अगस्त को इन शेयरों पर रहेगी नजर! TCS से Suzlon तक, आ सकती है बड़ी हलचल