TCS ने रचा इतिहास: 700 मिलियन डॉलर में अमेरिकी कंपनी खरीदी
भारतीय आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अमेरिका स्थित सेल्सफोर्स कंसल्टिंग फर्म कोस्टल क्लाउड का 70 करोड़ डॉलर (लगभग 700 मिलियन डॉलर) के कैश डील में अधिग्रहण करने का निश्चित समझौता किया है।
भारतीय आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अमेरिका स्थित सेल्सफोर्स कंसल्टिंग फर्म कोस्टल क्लाउड का 70 करोड़ डॉलर (लगभग 700 मिलियन डॉलर) के कैश डील में अधिग्रहण करने का निश्चित समझौता किया है। 2012 में स्थापित कोस्टल क्लाउड ग्राहकों को सेल्स, सर्विस, मार्केटिंग, रेवेन्यू और कॉमर्स के क्षेत्र में एआई-संचालित सलाह और व्यापार परामर्श सेवाएं प्रदान करती है।
सेल्सफोर्स क्षमताओं में वृद्धि
TOI की खबर के मुताबिक टीसीएस ने कहा है कि वह लिस्टएंगेज और अब कोस्टल क्लाउड के अधिग्रहण के साथ अब वैश्विक स्तर पर टॉप-5 सेल्सफोर्स कंसल्टिंग फर्मों में शामिल हो गया है। पिछले अक्टूबर में टीसीएस ने लिस्टएंगेज के अधिग्रहण से अपनी सेल्सफोर्स पद्धति को मजबूत किया था।
कोस्टल क्लाउड को सेल्सफोर्स पार्टनर एडवाइजरी बोर्ड में नामित किया गया है, जो उसे उत्पाद नवाचारों को आकार देने और नए लॉन्च का समर्थन करने वाली सेवाएं विकसित करने में मदद करता है।
टीसीएस काे अधिग्रहण से क्या फायदा होगा
यह फर्म एरिक बेरिज द्वारा संचालित है, जो एक सेल्सफोर्स दिग्गज हैं। इस अधिग्रहण के साथ टीसीएस की टीम में 400 से अधिक अनुभवी पेशेवर और 3,000 से अधिक मल्टी-क्लाउड प्रमाणपत्र जुड़ेंगे, जिससे विभिन्न उद्योगों में उसकी सलाहकार क्षमता मजबूत होगी। कोस्टल क्लाउड के ग्राहक पोर्टफोलियो से टीसीएस को मिड-मार्केट सेगमेंट में पहुंच और दोनों फर्मों के ग्राहक आधार के बीच क्रॉस-सेलिंग के सिनर्जी के अवसर भी मिलेंगे।
टीसीएस का विजन
टीसीएस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आरती सुब्रमण्यन ने कहा, "यह अधिग्रहण हमारी वैश्विक सेल्सफोर्स क्षमताओं को आगे बढ़ाने और हमारे एआई-नेतृत्व वाले परिवर्तन एजेंडे में तेजी लाने का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह दुनिया की सबसे बड़ी एआई-नेतृत्व वाली प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी बनने की टीसीएस की दृष्टि को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।" हालांकि, यह लेन-देन नियामक निकायों की मंजूरी के अधीन है।





