Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़TCS and TPG to invest up to 18000 crore rs in AI data centre unit HyperVault detail is here
AI डेटा सेंटर कारोबार के लिए टाटा की डील, ₹18000 करोड़ निवेश का है प्लान

AI डेटा सेंटर कारोबार के लिए टाटा की डील, ₹18000 करोड़ निवेश का है प्लान

संक्षेप:

टाटा की कंपनी टीसीएस ने एक डील की है। इसके तहत  टीपीजी हाइपरवॉल्ट नाम के एआई डेटा सेंटर व्यवसाय में एक अरब डॉलर या करीब 8,870 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इस उद्यम में उसकी 27.5 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच हिस्सेदारी होगी।

Thu, 20 Nov 2025 07:51 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी-टीसीएस ने गुरुवार को अपने आगामी डेटा सेंटर कारोबार के लिए निजी इक्विटी कंपनी टीपीजी के साथ गठजोड़ की घोषणा की। दोनों साझेदार मिलकर इस व्यवसाय में 18,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। टीपीजी ‘हाइपरवॉल्ट’ नाम के एआई डेटा सेंटर व्यवसाय में एक अरब डॉलर या करीब 8,870 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इस उद्यम में उसकी 27.5 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच हिस्सेदारी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या कहा कंपनी ने?

कंपनी के जानकारी के मुताबिक टीपीजी को एक रणनीतिक निवेश साझेदार के तौर पर लाने से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को अपने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिलाने, अपने पूंजीगत व्यय को कम करने और डेटा सेंटर मंच के लिए लॉन्ग टर्म मूल्य बनाने में मदद मिलेगी। टीसीएस ने पिछले महीने डेटा सेंटर के क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा की थी, और 6.5 अरब डॉलर तक निवेश करने की योजना बनाई है।

क्या कहा टाटा संस के चेयरमैन ने?

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि मुझे खुशी है कि टीपीजी भारत में बड़े स्तर के डेटा सेंटर बनाने की यात्रा में हमारे साथ शामिल हो रही है। इससे हाइपरस्केलर और एआई कंपनियों के साथ हमारी साझेदारी और मजबूत होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस क्षमता के साथ टीसीएस अपने ग्राहकों और साझेदारों के लिए संपूर्ण एआई समाधान देने के लिए खास स्थिति में है। इस बीच, टीसीएस के शेयर की बात करें तो इसकी कीमत 3145.75 रुपये है। गुरुवार को एक दिन पहले के मुकाबले शेयर मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।