Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़TCI Finance Share rallied 227 Percent in 16 days now Stock hits lower circuit for sixth session
16 दिन में 227% की तूफानी तेजी, अब 6 दिन से लुढ़क रहा यह मल्टीबैगर शेयर

16 दिन में 227% की तूफानी तेजी, अब 6 दिन से लुढ़क रहा यह मल्टीबैगर शेयर

संक्षेप:

टीसीआई फाइनेंस के शेयर सोमवार को 5% टूटकर 26.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार छठवें दिन लोअर सर्किट पर हैं। दिसंबर मध्य से लेकर इस साल 8 जनवरी तक कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 227% उछल गए हैं।

Jan 19, 2026 04:29 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर कंपनी टीसीआई फाइनेंस के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट लुढ़ककर 26.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। टीसीआई फाइनेंस के शेयर लगातार छठवें दिन लोअर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले दिनों जबरदस्त रैली देखने को मिली थी और इसके बाद निवेशक शायद प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। इससे पहले, टीसीआई फाइनेंस के शेयर 16 दिन में 227 पर्सेंट उछल गए थे। टीसीआई फाइनेंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 38.09 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 10.30 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तूफानी तेजी के बाद एक्सचेंजों ने घटाई सर्किट लिमिट
नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) टीसीआई फाइनेंस के शेयरों में दिसंबर मध्य से तेजी शुरू हुई और यह 8 जनवरी 2026 तक जारी रही। कंपनी के शेयरों में आई तूफानी तेजी से स्टॉक एक्सचेंजों को शेयर की मैक्सिमम सर्किट लिमिट घटानी पड़ी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, 17 दिसंबर 2025 को कंपनी के शेयरों में 20 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा। इसके अगले दिन भी कंपनी के शेयरों में 20 पर्सेंट की तेजी आई। इस तेज उछाल की वजह से एक्सचेंजों को टीसीआई फाइनेंस के शेयरों की सर्किट लिमिट को पहले 10 पर्सेंट और फिर 5 पर्सेंट करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:555% बढ़ा बैंक का मुनाफा, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 9% टूट गया शेयर का दाम

पेनी स्टॉक में 227% की तूफानी तेजी
सर्किट लिमिट घटने के बाद भी टीसीआई फाइनेंस (TCI Finance) के शेयरों में तूफानी तेजी जारी रही। कंपनी के शेयर 8 जनवरी 2026 तक सिर्फ 16 दिन में ही 227 पर्सेंट उछल गए हैं। इस अवधि में टीसीआई फाइनेंस के शेयर 11.20 रुपये से बढ़कर 36.63 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हालांकि, इस तेजी के पीछे कोई फंडामेंटल फैक्टर नहीं है। पिछले 3 महीने में टीसीआई फाइनेंस के शेयर 130 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले दो साल में इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के शेयरों में 500 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 3 साल में टीसीआई फाइनेंस के शेयर 670 पर्सेंट उछल गए हैं। टीसीआई फाइनेंस, सिक्योरिटीज के बदले लोन ऑफर करती है और यह कमर्शियल व्हीकल्स को फाइनेंसिंग देती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।