पेट्रोल-डीजल पर टैक्स ₹10-10 घटा, दाम ₹7.50-7.50 बढ़ा, कच्चा तेल 120 डॉलर से 81 पर आया, फिर भी घाटा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates 22 June: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल ने पेट्रोल-डीजल के नए जारी कर दिए हैं
  • आज 22 जून को चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल पर टैक्स ₹10-10 घटा, दाम ₹7.50-7.50 बढ़ा, कच्चा तेल 120 डॉलर से 81 पर आया, फिर भी घाटा?

Petrol Diesel Rates 22 June: ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों आग लगी तो दुनिया के अधिकतर देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ने लगे। मोदी सरकार ने आम आदमी पर बोझ न पड़े इस लिए एक्साईज ड्यूटी 10-10 रुपये कम कर दिए। इसके बावजूद पेट्रोलियम कंपनियों को लगातार घाटा बढ़ने लगा।

पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद कंपनियों ने मई में पेट्रोल-डीजल के रेट में 7.50-7.50 रुपये का इजाफा कर दिया। इससे कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया। हालांकि, कच्चा तेल 120 डॉलर से 81 डॉलर के आसपास आ गया ह। इसके बावजूद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घाटा क्यों हो रहा है?

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में हालिया नरमी के बावजूद कंपनियों पर अंडर-रिकवरी और एक्साइज ड्यूटी से जुड़ा जोखिम बना हुआ है।

पहली तिमाही में बढ़ सकता है दबाव

रिपोर्ट के अनुसार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल के लिए वित्त वर्ष 2026-27 आसान नहीं रहने वाला है। FY27 की पहली तिमाही में पेट्रोल और डीजल बिक्री पर कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

अनुमान है कि पेट्रोल पर करीब 7 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की अंडर-रिकवरी हो सकती है। इससे कंपनियों की प्रॉफिटेबिलिटी प्रभावित होने की आशंका है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा पहले दी गई 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कटौती को चरणबद्ध तरीके से वापस लिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो OMCs की कमाई पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। सरकार को इस कटौती के कारण हर साल लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कच्चे तेल में राहत, लेकिन जोखिम बरकरार

अमेरिका-ईरान युद्धविराम और होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद से ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इससे OMCs को कुछ राहत मिली है।हालांकि रिपोर्ट का मानना है कि आने वाले महीनों में कई देश अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (SPR) और तेल स्टॉक फिर से भर सकते हैं। इससे वैश्विक मांग बढ़ेगी और कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा तेजी आ सकती है।

पेट्रोल-डीजल के आज 22 जून के रेट

इंडियन ऑयल के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की 95.20 रुपये लीटर है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की 99.55 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पेट्रोल-डीजल पर टैक्स ₹10-10 घटा, दाम ₹7.50-7.50 बढ़ा, फिर भी घाटा?