सोने-चांदी की खरीदारी से उछला टाटा की कंपनी का मुनाफा, त्योहारी सीजन में बूस्ट

Feb 10, 2026 10:07 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तिमाही के दौरान टाइटन का आभूषण कारोबार 45.6 प्रतिशत बढ़कर 23,492 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर तिमाही के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी गई थी। ये त्योहारी सीजन का दौर था, इसलिए भी आभूषण की डिमांड थी।

सोने-चांदी की खरीदारी से उछला टाटा की कंपनी का मुनाफा, त्योहारी सीजन में बूस्ट

Tata titan Q3 result: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। आभूषण और घड़ी बनाने वाली टाइटन का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही का मुनाफा 60.84 प्रतिशत बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 1,047 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 24,915 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, टैक्स से पहले का मुनाफा 9.7 प्रतिशत मार्जिन पर 2,375 करोड़ रुपये था, जो 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

त्योहारी सीजन का असर

तिमाही के दौरान टाइटन का आभूषण कारोबार 45.6 प्रतिशत बढ़कर 23,492 करोड़ रुपये हो गया। आभूषण कैटेगरी का भारतीय व्यवसाय 41 प्रतिशत बढ़कर 21,458 करोड़ रुपये हो गया। दरअसल, दिसंबर तिमाही के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी गई थी। ये त्योहारी सीजन का दौर था, इसलिए भी आभूषण की डिमांड थी। बहरहाल, अब सोने और चांदी की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई तो सोने की कीमत पहली बार 2 लाख रुपये के करीब पहुंच गई थी। तिमाही के दौरान कंपनी के आभूषण कारोबार ने 49 नए स्टोर जोड़े। इसके अलावा, तनिष्क ने तिमाही के दौरान अमेरिका के बोस्टन और ऑरलैंडो में दो नए स्टोर खोले।

आईकेयर बिजनसे में प्रमुख श्रेणियों में अच्छी मांग देखी गई। इस वृद्धि में लेंस और सनग्लासेस का योगदान रहा, दोनों ने तिमाही में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 231 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही की तुलना में 18% अधिक है। वहीं, एबिटा 24 करोड़ रुपये रहा, जिस पर 10.5% का मार्जिन था। स्किन और फास्टट्रैक परफ्यूम की मात्रा में मजबूत वृद्धि के कारण सुगंधों में 24% की वृद्धि हुई।

क्या कहा कंपनी के एमडी ने?

टाइटन के एमडी अजय चावला ने कहा- त्योहारी सीजन ने हमारे सभी पोर्टफोलियो में उपभोक्ताओं की व्यापक रुचि को बढ़ावा दिया। हम टाइटन की ब्रांड इक्विटी को बढ़ाने, ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने और सभी व्यवसायों में इनोवेशन के माध्यम से विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,