टाटा ग्रुप की कंपनी ने फिर किया स्पेशल डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय
मुख्य बातें
- Tata Technologies Ltd Dividend: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है
- कंपनी की तरफ से स्पेशल डिविडेंड दिया जाएगा

Tata Technologies Ltd Divided: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी ने स्पेशल डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी शेयर बाजार में तीसरी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है। इस बार कंपनी फाइनल डिविडेंड और वन टाइम स्पेशल डिविडेंड देने जा रही है। इसके लिए तय रिकॉर्ड डेट अगले महीने है।
टाटा टेक्नोलॉजी डिविडेंड रिकॉर्ड डेट (Tata Technologies Ltd Dividend Record date)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 8.35 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। वहीं, 3.35 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा। यानी कंपनी हर एक शेयर पर 11.70 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है।
इस डिविडेंड के टाटा टेक्नोलॉजी ने 18 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। बता दें, योग्य निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान 12 जुलाई 2026 या उसके बाद किया जाएगा।
कब-कब कंपनी ने दिया है डिविडेंड
पहली बार शेयर बाजारों में कंपनी 12 जून 2024 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने योग्य निवेशकों को 8.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 1.65 रुपये का स्पेशल डिविडेंड दिया था। बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी दूसरी बार 16 जून 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने 8.35 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 3.35 रुपये का स्पेशल डिविडेंड दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
शुक्रवार को टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड का शेयर 1.91 प्रतिशत की गिरावट के बाद 705.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत बढ़ा है। 6 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 3.87 प्रतिशत का फायदा हुआ है। हालिया तेजी के बाद भी टाटा टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में एक साल में 8.57 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 8.40 प्रतिशत गिरावट के लगभग बराबर है।
बीते दो साल में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड का शेयरों का भाव 33 प्रतिशत गिरा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


