Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata steel shares can rally 25 percent says nomura listing 5 growth drivers detail is here
215 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, नोमुरा ने गिनाए 5 पॉजिटिव प्वाइंट

215 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, नोमुरा ने गिनाए 5 पॉजिटिव प्वाइंट

संक्षेप: टाटा स्टील के शेयर की वर्तमान कीमत 174.60 रुपये है और यह गुरुवार को 1.04% बढ़कर बंद हुआ। नोमुरा ने टाटा स्टील के शेयर पर 'खरीदें' रेटिंग दी और 215 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज नोमुरा ने 5 फैक्टर पर पॉजिटिव बातें कही हैं।

Thu, 23 Oct 2025 03:15 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata steel share price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के शेयर में गुरुवार को तूफानी तेजी देखी गई। यह तेजी ऐसे समय में आई जब ब्रोकरेज नोमुरा ने टाटा स्टील के शेयर को कवर करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही शेयर के लिए नया टारगेट प्राइस तय किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

215 रुपये है टारगेट प्राइस

टाटा स्टील के शेयर की वर्तमान कीमत 174.60 रुपये है और यह गुरुवार को 1.04% बढ़कर बंद हुआ। नोमुरा ने टाटा स्टील के शेयर पर 'खरीदें' रेटिंग दी और 215 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। 9 अक्टूबर 2025 को टाटा स्टील के शेयर 177.85 रुपये पर बंद हुए थे। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। जनवरी 2025 में शेयर 122.60 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो था।

नोमुरा ने क्या कहा?

ब्रोकरेज नोमुरा ने 5 फैक्टर पर पॉजिटिव बातें कही हैं। ये फैक्टर- घरेलू मांग में मजबूती, कलिंगनगर में बढ़ता उपयोग, यूरोप में बदलाव की संभावनाएं, कैप्टिव खदानों से निरंतर लागत लाभ और आकर्षक मूल्यांकन हैं।ब्रोकरेज ने कहा कि टाटा स्टील स्थायी ग्रोथ और मार्जिन में वृद्धि के लिए तैयार है क्योंकि इसके भारतीय परिचालन को क्षमता विस्तार, दक्षता में वृद्धि और स्थिरता संबंधी पहलों से लाभ हो रहा है। नोमुरा को उम्मीद है कि कंपनी का परिसंपत्ति उपयोग वित्त वर्ष 28 तक बढ़कर 96% हो जाएगा।

टाटा स्टील का उत्पादन

टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़कर 56.7 लाख टन हो गया। झारखंड के जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस की ‘रीलाइनिंग’ के पूरा होने के बाद परिचालन सामान्य होने की वजह से कंपनी के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में टाटा स्टील इंडिया का कच्चा इस्पात उत्पादन 56.7 लाख टन रहा। तिमाही आधार पर उत्पादन में आठ प्रतिशत और सालाना आधार पर सात प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें कहा गया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान टाटा स्टील इंडिया की बिक्री बढ़कर 55.6 लाख टन हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 51.1 लाख टन थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।