
8 गुना बढ़ गया टाटा की कंपनी का मुनाफा, अब शेयर खरीदने की लूट, ₹203 पर आया भाव
इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गया। साल 2026 में अब तक टाटा स्टील का शेयर करीब 10.20 फीसदी की बढ़त दर्ज कर चुका है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
Tata Steel Share: टाटा स्टील के शेयरों में आज सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के Q3 नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक रहने के बाद शेयर ने नया रिकॉर्ड बना लिया। शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील का शेयर करीब 3 फीसदी चढ़कर 203 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 197.05 रुपये पर बंद हुआ था। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गया। साल 2026 में अब तक टाटा स्टील का शेयर करीब 10.20 फीसदी की बढ़त दर्ज कर चुका है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
शेयरों के हाल
तकनीकी नजरिए से भी टाटा स्टील का शेयर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। यह शेयर 5 दिन से लेकर 200 दिन तक की सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो साफ तौर पर बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है। वहीं, शेयर का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 60.8 के स्तर पर है, यानी फिलहाल शेयर न तो ओवरबॉट जोन में है और न ही ओवरसोल्ड में। इसका मतलब है कि शेयर में अभी और तेजी की गुंजाइश बनी हुई है।
एक्सपर्ट की राय
ब्रोकरेज फर्म मोटिलाल ओसवाल ने टाटा स्टील के आउटलुक को लेकर पॉजिटिव रुख बनाए रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि हाल के दिनों में स्टील की कीमतों में आई तेजी से कंपनी को आगे फायदा मिल सकता है। मोटिलाल ओसवाल ने शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग देते हुए 240 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 22 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है। कंपनी का एबिटा 7,730 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 3 फीसदी ज्यादा है, हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 5 फीसदी की हल्की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, यस सिक्योरिटीज ने भी Q3 नतीजों के बाद टाटा स्टील पर ‘ऐड’ की सलाह दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 217 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में मजबूत डिमांड, बेहतर स्टील कीमतें और लागत घटाने के प्रयासों से आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को आए नतीजों के मुताबिक, दिसंबर 2025 तिमाही में टाटा स्टील का शुद्ध मुनाफा 723 फीसदी उछलकर 2,688.70 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 326.64 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की आय भी 6.25 फीसदी बढ़कर 57,002 करोड़ रुपये पहुंच गई।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



