52 वीक हाई पर पहुंचा टाटा का यह शेयर, लगातार खरीदारी, कर्ज फ्री होगी कंपनी!
लगातार दूसरे दिन आई इस तेजी से साफ है कि स्ट्रीट कंपनी के परफॉर्मेंस को लेकर काफी पॉजिटिव है। बता दें कि कंपनी का फोकस कर्ज फ्री होने पर है। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद दिसंबर तिमाही के नतीजे के समय दी है।

Tata Steel Q3 Result: टाटा स्टील के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 10 फरवरी को इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान टाटा स्टील का शेयर 4.5% चढ़कर ₹211 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। कंपनी के Q3FY26 के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने के बाद निवेशकों और बाजार दोनों का भरोसा और मजबूत हुआ है। इससे पहले वाले सेशन में भी शेयर 2.5% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। लगातार दूसरे दिन आई इस तेजी से साफ है कि स्ट्रीट कंपनी के परफॉर्मेंस को लेकर काफी पॉजिटिव है। बता दें कि कंपनी का फोकस कर्ज फ्री होने पर है। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद दिसंबर तिमाही के नतीजे के समय दी है।
ब्रोकरेज फर्म भी बुलिश
ब्रोकरेज हाउस भी अब टाटा स्टील को लेकर ज्यादा आशावादी नजर आ रहे हैं। एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले क्वार्टर में कंपनी के यूरोप बिजनेस में सुधार देखने को मिल सकता है, खासतौर पर कॉस्ट कटिंग और रीस्ट्रक्चरिंग प्लान्स की वजह से। हालांकि CBAM, टैरिफ और इंपोर्ट कोटा जैसे ट्रेड बैरियर्स की वजह से शॉर्ट टर्म में थोड़ी वोलैटिलिटी रह सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म आउटलुक अब भी मजबूत बना हुआ है। कई ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर आने वाले समय में ₹240 तक जा सकता है।
अन्य ब्रोकरेज की राय
मोतीलाल ओसवाल ने Q3FY26 के प्रदर्शन को ‘डिसेंट’ बताया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की परफॉर्मेंस मजबूत वॉल्यूम्स की वजह से अच्छी रही, हालांकि भारत में नेट सेल्स रियलाइजेशन (NSR) थोड़ा कमजोर रहा। यूरोप ऑपरेशंस में EBITDA में आने वाले क्वार्टर में सुधार की उम्मीद जताई गई है, क्योंकि नीदरलैंड्स में कैपेसिटी रैंप-अप और फिक्स्ड कॉस्ट कम होने से फायदा मिलेगा। इसी आधार पर मोतीलाल ओसवाल ने FY26 की EBITDA और PAT अनुमानों में बढ़ोतरी की और स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग के साथ ₹240 का टारगेट बरकरार रखा।
एक्सिस सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल ने भी टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं। एक्सिस ने यूरोप के वैल्यूएशन मल्टीपल को 4x से बढ़ाकर 6x किया है और FY27-FY28 के EBITDA अनुमान बढ़ाते हुए टारगेट ₹220 कर दिया है। वहीं, जेएम फाइनेंशियल ने बेहतर स्टील प्राइस आउटलुक को देखते हुए FY27-FY28 की कमाई के अनुमान 12-13% बढ़ाकर फेयर वैल्यू ₹240 तय की है। नतीजों की बात करें तो दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹2,731 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू ₹57,504 करोड़ तक पहुंच गया, जो निवेशकों के भरोसे को और मजबूत करता है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

