Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Steel Share Price may hit 225 rupee lavel in upcoming session
225 रुपये तक जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी

225 रुपये तक जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी

संक्षेप:

Tata Steel Share Price: सोमवार का दिन टाटा स्टील के शेयरों के लिए अच्छा रहा है। कंपनी के शेयरों का भाव आज करीब 2 प्रतिशत की उछाल के बाद 52 वीक हाई पर पहुंच गया। अब मौजूदा निवेशकों को लिए ब्रोकरेज हाउस ने अच्छी खबर दी है।

Mon, 27 Oct 2025 03:51 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata Steel Share Price: सोमवार का दिन टाटा स्टील के शेयरों के लिए अच्छा रहा है। कंपनी के शेयरों का भाव आज करीब 2 प्रतिशत की उछाल के बाद 52 वीक हाई पर पहुंच गया। अब मौजूदा निवेशकों को लिए ब्रोकरेज हाउस ने अच्छी खबर दी है। InCred Equities ने इस टाटा ग्रुप के शेयरों को Add रेटिंग दी है। इससे पहले घरेलू ब्रोकरेज हाउस की तरफ से Reduce रेटिंग दी गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या सेट किया है टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज हाउस ने 224 रुपये का टारगेट प्राइस टाटा स्टील के शेयरों के लिए सेट किया है। जोकि मौजूदा स्तर से करीब 30 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट से एक बात साफ है कि कंपनी के शेयरों की कीमतों में आने वाले समय में तेजी देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:7% चढ़ा यह ₹100 से कम की कीमत वाला शेयर, रेलवे से मिला नया काम

ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि यूरोपियन यूनियन में डिमांड बढ़ने से टाटा स्टील को फायदा होगा। रूस और यूक्रेन युद्ध में कुछ सेटलमेंट की गुंजाइश है। जिसकी वजह से आने वाले समय में इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में तेजी देखी जा सकती है।

177.85 रुपये पर पहुंचा भाव

टाटा स्टील का शेयर सोमवार को 175.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 177.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। यह टाटा स्टील का 52 वीक हाई भी है। बता दें, टाटा स्टील का 52 वीक लो लेवल 122.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.20 लाख करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:IPO से Lenskart के फाउंडर पीयूष बंसल और नेहा को होगा ₹825 करोड़ का फायदा

शेयर बाजार में टाटा स्टील का प्रदर्शन भी अच्छा ही रहा है। बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में टाटा स्टील ने पोजीशनल निवेशकों को 21 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में टाटा स्टील के शेयरों का भाव 329 प्रतिशत चढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।