Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata power wins jejuri hinjewadi transmission project deal for 35 years check detail
टाटा पावर की झोली में आई यह बड़ी कंपनी, शुक्रवार को फोकस में रहेंगे शेयर

टाटा पावर की झोली में आई यह बड़ी कंपनी, शुक्रवार को फोकस में रहेंगे शेयर

संक्षेप:

टाटा पावर ने कहा कि उसे आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड से जेजुरी हिंजेवाड़ी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए आशय पत्र (एलओआई) मिला है। अब शुक्रवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Dec 11, 2025 09:53 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata power share price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने गुरुवार को कहा कि उसे आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड से जेजुरी हिंजेवाड़ी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए आशय पत्र (एलओआई) मिला है। टाटा पावर ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि परियोजना की विशेष प्रयोजन इकाई जेजुरी हिंजेवाड़ी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को निर्माण-स्वामित्व-स्वानित्व-हस्तांतरण आधार पर विकसित किया जाएगा। परियोजना में जेजुरी एवं हिंजेवाड़ी के बीच लगभग 115 किलोमीटर लंबी 400 किलोवाट की डबल-सर्किट लाइन का निर्माण और दोनों जगहों पर सब-स्टेशनों पर 400 केवी की जीआईएस लाइन का विस्तार शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सालाना ₹155.78 करोड़ का ट्रांसमिशन चार्ज

टाटा पावर की ओर से बताया गया कि इस प्रोजेक्ट का मकसद महाराष्ट्र के पावर नेटवर्क की एक अहम कड़ी, जेजुरी-हिंजेवाड़ी कॉरिडोर में पावर सप्लाई को मजबूत करना और विश्वसनीयता को बेहतर बनाना है। एक बार चालू होने के बाद अपग्रेड किया गया इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ती औद्योगिक और शहरी बिजली की मांग को पूरा करने में मदद करेगा। ट्रांसमिशन सर्विस एग्रीमेंट के तहत, टाटा पावर 35 साल तक एसेट्स को ऑपरेट करेगी और सालाना ₹155.78 करोड़ का ट्रांसमिशन चार्ज लेगी।

टाटा पावर ने 400 किलोवोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन शुरू की

हाल ही में टाटा पावर ने 400 किलोवोल्ट की कोटेश्वर-ऋषिकेश ट्रांसमिशन लाइन की शुरुआत की घोषणा की, जिससे उत्तरी भारत के ग्रिड को 1,000 मेगावाट स्वच्छ पनबिजली मिलेगी। यह ट्रांसमिशन लाइन उत्तराखंड में टिहरी-कोटेश्वर उत्पादन परिसर से 1,000 मेगावाट पनबिजली को कई उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचाने में मदद करेगी। यह नई ट्रांसमिशन लाइन न केवल उत्तराखंड बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली को भी स्वच्छ, नवीकरणीय ऊर्जा पहुंचाएगी, जिससे क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा और ग्रिड की विश्वसनीयता काफी मजबूत होगी।

शेयर का हाल

टाटा पावर के शेयर की बात करें तो मामूली बढ़त के साथ 382.25 रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर 2024 में शेयर 438.55 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। फरवरी 2025 में शेयर 326.25 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।