टाटा या अडानी, तपती गर्मी में किस पावर शेयर पर फिदा हैं ब्रोकरेज?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • साल की शुरुआत से अब तक अडानी की पावर कंपनी यानी अडानी पावर के शेयरों में 50% की बढ़त हुई है जबकि टाटा ग्रुप की कंपनी यानी टाटा पावर में सिर्फ 4% की मामूली बढ़त देखी गई है
टाटा या अडानी, तपती गर्मी में किस पावर शेयर पर फिदा हैं ब्रोकरेज?

Tata Power vs Adani Power share: गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ गई है। इस माहौल के बीच पावर सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों के शेयर को लेकर ब्रोकरेज की अलग-अलग राय है। ये दो बड़ी कंपनियां- अडानी पावर और टाटा पावर हैं। साल की शुरुआत से अब तक अडानी पावर के शेयरों में 50% की बढ़त हुई है जबकि टाटा ग्रुप की कंपनी में सिर्फ 4% की मामूली बढ़त देखी गई है। हालांकि, ब्लूमबर्ग के आम सहमति वाले टारगेट को देखें तो टाटा पावर अगले 12 महीनों में 10% की बढ़त दिखा सकती है जबकि अडानी पावर में बढ़त की गुंजाइश सीमित लग रही है।

किस ब्रोकरेज ने क्या कहा?

टाटा ग्रुप के इस स्टॉक यानी टाटा पावर पर 12 ब्रोकरेज ने 'बाय' रेटिंग दी है। वहीं, सात ने 'होल्ड' और पांच ने 'सेल' की रेटिंग दी हैं। अडानी पावर के मामले में, अडानी ग्रुप के इस स्टॉक पर सात 'बाय' रिकमेंडेशन और एक 'सेल' कॉल है। ब्लूमबर्ग जिन 24 एनालिस्ट्स पर नजर रखता है, उनमें से 21 के अनुमानों के आधार पर टाटा पावर का आम सहमति वाला टारगेट प्राइस ₹439.19 प्रति शेयर है। यह वर्तमान कीमत से 10 पर्सेंट से अधिक बनता है।

हाल ही में जेफरीज की लविना क्वाड्रोस ने स्टॉक के लिए ₹355 के टारगेट के साथ 'अंडरपरफॉर्म' की सलाह दी जबकि सिटी के मोहित पांडे और जेएम फाइनेंशियल के सुधांशु बंसल ने क्रमशः ₹525 और ₹485 के टारगेट के साथ 'बाय' (खरीदने) की सलाह दी। बर्नस्टीन के निखिल निगनिया ने ₹443 के टारगेट के साथ 'आउटपरफॉर्म' की सलाह दी जबकि मॉर्गन स्टेनली के गिरीश अच्चिपलिया के लिए टाटा पावर 'इक्वल वेट' है और उन्होंने स्टॉक के लिए ₹399 का टारगेट दिया है। वर्तमान में टाटा पावर के शेयर की कीमत 395 रुपये है।

अडानी पावर?

सात एनालिस्ट्स के हिसाब से इसका 12 महीने का आम सहमति वाला टारगेट ₹223.29 था। जेफरीज के क्वाड्रोस ने इस स्टॉक पर 'बाय' (खरीदने) की सलाह दी है और टारगेट ₹270 रखा है। जेएम के बंसल ने 'रिड्यूस' (होल्डिंग कम करने) की सलाह दी है और टारगेट ₹202 रखा है। बर्नस्टीन ने 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है और टारगेट ₹177 रखा है। वहीं, कैंटर फिट्ज़गेराल्ड के मनीष ए सोमैया ने 'ओवरवेट' रेटिंग दी है और टारगेट ₹266 रखा है। अडानी पावर के शेयर की कीमत 220 रुपये के स्तर पर है।

मार्च तिमाही के नतीजे

अडानी पावर का मुनाफा 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 64 प्रतिशत से अधिक बढ़कर ₹4,271.40 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने और खर्च कम होने से लाभ बढ़ा है। कंपनी की कुल आय चौथी तिमाही में बढ़कर ₹15,989.09 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्तवर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में ₹14,535.60 करोड़ रुपये थी। टाटा पावर लिमिटेड की बात करें तो कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही के लिए ₹1,416 करोड़ का मुनाफा रिपोर्ट किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 8% अधिक है। इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू ₹15,962 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 8% कम है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,