टूटकर 400 रुपये से नीचे आया टाटा का पावर शेयर, मुनाफा घटने के बाद शेयर धड़ाम

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर के शेयर बुधवार को करीब 7% टूटकर 390.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं
  • चौथी तिमाही में कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं और इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह गिरावट देखने को मिली है
टूटकर 400 रुपये से नीचे आया टाटा का पावर शेयर, मुनाफा घटने के बाद शेयर धड़ाम

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर के शेयर बुधवार को धड़ाम हो गए हैं। टाटा पावर कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में करीब 7 पर्सेंट की गिरावट के साथ 390.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। चौथी तिमाही में टाटा पावर के वित्तीय नतीजे कमजोर रहे हैं और इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह गिरावट देखने को मिली है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में टाटा पावर कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 4 पर्सेंट घटकर 996 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1043 करोड़ रुपये था।

13% घटकर 14900 करोड़ रुपये रहा कंपनी का रेवेन्यू
टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company) को ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 13 पर्सेंट घटकर 14,900 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में टाटा पावर कंपनी का रेवेन्यू 17,096 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में गिरावट के बावजूद चौथी तिमाही में टाटा पावर का इबिट्डा 10 पर्सेंट बढ़कर 4216 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के बिजनेस में रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा है। वित्त वर्ष 2026 में सोलर मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़कर 857 करोड़ रुपये रहा है।

टाटा पावर पर एक्सपर्ट्स का क्या है रुख
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने टाटा पावर कंपनी के शेयरों पर सेल रेटिंग बनाए रखी है। यानी, ब्रोकरेज हाउस ने टाटा ग्रुप की पावर कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। गोल्डमैन सैक्स ने टाटा पावर कंपनी के शेयरों के लिए 300 रुपये का टारगेट दिया है। हालांकि, घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने टाटा पावर कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने टाटा पावर के शेयरों को बाय रेटिंग दी है और कंपनी के शेयरों के लिए 490 रुपये का टारगेट दिया है। यानी, कंपनी के शेयर करीब 17 पर्सेंट उछल सकते हैं। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने भी टाटा पावर कंपनी के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है और 485 रुपये का टारगेट दिया है।

280% से ज्यादा उछल गए हैं टाटा पावर के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर (Tata Power) के शेयर पिछले 5 साल में 280 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। टाटा पावर के शेयर 14 मई 2021 को 101.50 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 मई 2026 को 390.95 रुपये रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में करीब 80 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। टाटा पावर कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 464.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 342.35 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,