Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Power Commissions NHPC 300 MW Solar Project now share focus on 18 nov check detail
टाटा के इस प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट, शेयर के लिए 500 रुपये तक है टारगेट प्राइस

टाटा के इस प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट, शेयर के लिए 500 रुपये तक है टारगेट प्राइस

संक्षेप: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान टाटा पावर का नेट प्रॉफिट 1,245 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। दूसरी तिमाही में कुल राजस्व तीन प्रतिशत बढ़कर 15,769 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Mon, 17 Nov 2025 10:51 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata Power share price: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने ईपीसी अनुबंध के तहत एनएचपीसी की 300 मेगावाट की सौर परियोजना चालू कर दी है। अब सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को टाटा पावर के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि टाटा पावर के शेयर पर एक्सपर्ट बुलिश हैं। एक ब्रोकरेज ने तो 500 रुपये तक का टारगेट प्राइस दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है प्रोजेक्ट डिटेल

टीपीआरईएल ने कहा कि उसने राजस्थान के बीकानेर के करणीसर भाटियान में इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) ठेकेदार के रूप में एनएचपीसी की 450 मेगावाट (पीक) (डीसी)/300 मेगावाट (एसी) सौर ऊर्जा परियोजना को चालू कर दिया है। टीपीआरईएल द्वारा विकसित एनएचपीसी के स्वामित्व वाली बड़े पैमाने की सौर परियोजना, पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को पूरी बिजली की आपूर्ति कर रही है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान टाटा पावर का नेट प्रॉफिट 1,245 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। दूसरी तिमाही में कुल राजस्व तीन प्रतिशत बढ़कर 15,769 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। परिचालन लाभ छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,032 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही के दौरान रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार में उसका मुनाफा 70 प्रतिशत बढ़कर 511 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस सेग्मेंट में उसका परिचालन लाभ 57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,575 करोड़ रुपये और राजस्व 89 प्रतिशत बढ़कर 3,613 करोड़ रुपये रहा। सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माण दूसरी तिमाही में क्रमशः 928 मेगावाट और 970 मेगावाट रहे।

शेयर का हाल

टाटा पावर के शेयर की बात करें तो सोमवार को 1.07% बढ़त के साथ 392.35 रुपये पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 447.70 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो 326.25 रुपये है। मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को 500 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदें' रेटिंग दी है। जेएम फाइनेंशियल ने भी शेयर के लिए अपनी 'खरीदें' रेटिंग बरकरार रखी है, जबकि लक्ष्य मूल्य बढ़ाकर 475 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।