टाटा की कंपनी को इंडोनेशिया में मिला 70000 व्हीकल का ऑर्डर, शेयर खरीदने की लूट
टाटा मोटर्स ने घोषणा की कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली एक कंपनी, पीटी टाटा मोटर्स डिस्ट्रीब्यूशन इंडोनेशिया ने इंडोनेशिया में 70,000 वाहनों की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बीच, टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार को डिमांड में थे।

Tata motors shares: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी- टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार को डिमांड में थे। सप्ताह के तीसरे दिन टाटा मोटर्स के शेयर 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 497.80 रुपये प्रति शेयर के नए 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। शेयर के 52 हफ्ते का लो 306 रुपये है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर में तेजी विदेश से मिले एक ऑर्डर की वजह से आई है।
क्या कहा टाटा की कंपनी ने?
दरअसल, टाटा मोटर्स ने घोषणा की कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली एक कंपनी, पीटी टाटा मोटर्स डिस्ट्रीब्यूशन इंडोनेशिया ने इंडोनेशिया में 70,000 वाहनों की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहायक कंपनी के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। कंपनी ने बताया कि इन वाहनों का उपयोग कृषि गतिविधियों और ग्रामीण लॉजिस्टिक में सहायता के लिए किया जाएगा, जिसमें खेत से बाजार तक ट्रांसपोर्टेशन और देश भर में गुड्स की आवाजाही शामिल है। कंपनी ने बताया कि टाटा मोटर्स अपनी सहायक पीटी टाटा मोटर्स डिस्ट्रीब्यूशन इंडोनेशिया को योद्धा (पिकअप) और अल्ट्रा टी.7 (ट्रक) की 35,000-35,000 यूनिट की आपूर्ति करके सहयोग करेगी। ये वाहन पीटी एग्रीनास पंगन नुसंतारा को दिए जाएंगे, जो एक इंडोनेशियाई सरकारी कंपनी है।
ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी
बता दें कि टाटा मोटर्स ने इंडोनेशिया में अपने कॉमर्शियल वाहनों की आपूर्ति को देश के दो बड़े रणनीतिक प्रोजेक्ट- कोपरासी देसा और केलुरहान मेराह पुतिह प्रोजेक्ट से जोड़ते हुए एक अहम कदम उठाया है। कंपनी का कहना है कि इन परियोजनाओं के तहत तैनात किए जाने वाले ट्रक और पिक-अप वाहन इंडोनेशिया के राष्ट्र निर्माण प्रयासों को मजबूती देंगे। इससे ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक मजबूती बढ़ेगी।
इस मौके पर पीटी टाटा मोटर्स डिस्ट्रीब्यूसी इंडोनेशिया के निदेशक आसिफ शमीम ने कहा कि यह ऑर्डर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय कॉमर्शियल वाहनों की बढ़ती स्वीकार्यता और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि टाटा योद्धा और अल्ट्रा T.7 को बेहतर अपटाइम और किफायती परिचालन के लिए विकसित किया गया है। इन वाहनों की तैनाती से इंडोनेशिया में कृषि लॉजिस्टिक्स को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण व क्षेत्रीय नेटवर्क में सामान की आवाजाही और अधिक प्रभावी हो सकेगी।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 42.56 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हिस्सेदारी 57.44 फीसदी की है। प्रमोटर्स में टाटा संस है जिसके पास 1,47,82,63,541 शेयर या 40.14 फीसदी हिस्सेदारी है।





