Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Motors Passenger Vehicles net profit 76248 crore rupee stock in focus
टाटा ग्रुप की ‘नई नवेली’ कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹76,248 करोड़ रहा, फोकस में रहेंगे शेयर

टाटा ग्रुप की ‘नई नवेली’ कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹76,248 करोड़ रहा, फोकस में रहेंगे शेयर

संक्षेप: Tata Group Stock: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़ गया। कंपनी ने दी जानकारी में बताया की सितंबर तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 76,248 करोड़ रुपये हो गया।

Sat, 15 Nov 2025 01:35 PMTarun Pratap Singh भाषा
share Share
Follow Us on

Tata Group Stock: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़ गया। कंपनी ने दी जानकारी में बताया की सितंबर तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 76,248 करोड़ रुपये हो गया। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के तिमाही नतीजों की घोषणा की। बता दें, कंपनी ने ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3,521 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:3351 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी की कीमतों में भी गिरावट!

रेवन्यू में गिरावट

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी रेवन्यू (ऑपरेशंस) 72,349 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 83,656 करोड़ रुपये थी। कंपनी के रेवन्यू में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) में हुई साइबर घटना से कंपनी के प्रदर्शन पर गहरा असर पड़ा।

जीएसटी कटौती से कंपनी को हुआ फायदा

टीएमपीवीएल ने बताया कि तिमाही के दौरान घरेलू प्रदर्शन स्थिर रहा, लेकिन जीएसटी दरों में कटौती के बाद इसमें सुधार हुआ। कंपनी ने कहा कि साइबर घटना से जेएलआर के सभी मानकों पर गहरा असर पड़ा।

ये भी पढ़ें:₹150 वाले इस स्टॉक में खूब हलचल, 1 साल में 2300% की तेजी, आप का है दांव

कंपनी के अधिकारी ने क्या कुछ कहा

टाटा मोटर्स समूह के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पीबी बालाजी ने कहा, ‘यह व्यवसाय के लिए एक कठिन दौर रहा है। हालांकि, हम साइबर घटना से और भी मजबूती से उभरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ बालाजी ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर मांग की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, लेकिन घरेलू स्तर पर पुनरुत्थान के संकेत मिल रहे हैं।’

कंपनी के शेयर शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर 1.3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 392.90 रुपये के लेवल पर था। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार बाजार के बंद होन के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। बता दें, टाटा मोटर्स डिमर्जर के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड अस्तिव्त में आई थी।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।