Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Motors CV hit 52 week high today experts gives buy rating check target price
52 वीक हाई पर टाटा ग्रुप का नया स्टॉक, 3% चढ़ा भाव, एक्सपर्ट्स बुलिश

52 वीक हाई पर टाटा ग्रुप का नया स्टॉक, 3% चढ़ा भाव, एक्सपर्ट्स बुलिश

संक्षेप:

Tata Motors Ltd: सोमवार को आज टाटा मोटर्स (कॉमर्शियल व्हीकल्स) के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 407.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का बीएसई में नया 52 वीक हाई है।

Dec 22, 2025 10:36 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata Motors Ltd: सोमवार को आज टाटा मोटर्स (कॉमर्शियल व्हीकल्स) के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 407.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का बीएसई में नया 52 वीक हाई है। टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक और ब्रोकरेज हाउस ने तेजी की उम्मीद जताई है। ग्लोबल ब्रोकेरेज हाउस नोमुरा ने BUY रेटिंग दी है। बता दें, टाटा मोटर्स (सी वी) के शेयर आज सोमवार को बीएसई में 394.75 रुपये के स्तर पर खुले थे।

ये भी पढ़ें:GMP दिखा रहा है 67% का फायदा, आज से खुल गया IPO, कीमत 70 रुपये

क्या टारगेट प्राइस दिया है?

नोमुरा ने टाटा मोटर्स सीवी के लिए 481 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। नोमुरा ने टाटा मोटर्स सीवी को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि कंपनी की भारत में तेजी की वजह से प्रॉफिट बढ़ सकती है। वित्त 2025 के डाटा के अनुसार टाटा मोटर्स सी वी के पास घरेलू मीडियम और हैवी कॉमर्शियल सेगमेंट 46 प्रतिशत मार्केट शेयर है।

इन दो ब्रोकरेज हाउस को भी तेजी की उम्मीद

नोमुरा को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 और 2027 में वैल्यूएम में 10 प्रतिशत का इजाफा होगा। बता दें, इससे पहले बोफो सिक्योरिटीज ने भी टाटा मोटर्स सीवी को बाय रेटिंग दी थी। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से टाटा मोटर्स सीवी के लिए 475 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया था।

जेपी मॉर्गन ने भी 475 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने टाटा मोटर्स को ओवरवेट रेटिंग दी है।

ये भी पढ़ें:5 स्मॉल कैप स्टॉक निकले 2025 के ‘धुरंधर’, 490% तक का मिला रिटर्न

शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन?

पिछले एक हफ्ते में टाटा मोटर्स सीवी के शेयरों की कीमतों में करीब 6 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, दो हफ्ते में इस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक महीने में टाटा मोटर्स के शेयरों का भाव 23 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,