Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Motors changed name in stock market to Tata Motors Passenger Vehicles
टाटा की इस कंपनी ने बदला अपना नाम, शेयर बाजार में इस नाम से कर रही है ट्रेड

टाटा की इस कंपनी ने बदला अपना नाम, शेयर बाजार में इस नाम से कर रही है ट्रेड

संक्षेप:

Tata Motors: आज 24 अक्टूबर से टाटा मोटर्स का शेयर बाजार में नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (Tata Motors Passenger Vehicles) हो गया है। इसके साथ ही डिमर्जर के बाद कंपनी के नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Fri, 24 Oct 2025 04:53 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata Motors: आज 24 अक्टूबर से टाटा मोटर्स का शेयर बाजार में नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (Tata Motors Passenger Vehicles) हो गया है। इसके साथ ही डिमर्जर के बाद कंपनी के नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बीएसई की तरफ से शेयरहोल्डर्स को नाम बदलने की तारीख की सूचना पहले ही दे दी गई थी। अब शेयर बाजार में टाटा मोटर्स की जगह TMPV लिखकर आ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:इस कंपनी को आंध्र प्रदेश में मिला ₹445.03 करोड़ का सोलर प्रोजेक्ट

टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल्स और कॉमर्शियल व्हीकल्स का कारोबार अलग-अलग कर रही है। यह डिमर्जर उसी से जुड़ा हुआ है। अब टाटा मोटर्स की दो अलग-अलग यूनिट शेयर बाजार में लिस्ट रहेगी। कॉमर्शियल व्हीकल्स का नाम टाटा मोटर्स के नाम से जारी रहेगा। वहीं, पैसेंजर व्हीकल्स का नाम अब आज से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स हो गया है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर बीएसई में आज शुक्रवार को 406.50 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह स्टॉक 408.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 0.58 प्रतिशत की गिरावट के बाद 403.50 रुपये था।

ये भी पढ़ें:सुस्त पड़े शेयरों में अचानक आई जान, 20% चढ़ा भाव

1 अक्टूबर से प्रभावी हो चुका डिमर्जर

टाटा मोटर्स आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर को अलग-अलग हो गया था। रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास टाटा मोटर्स के एक शेयर थे उन्हें दोनों यूनिट के एक-एक शेयर मिलेंगे। कंपनी ने इस डिमर्जर के लिए 14 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था। बता दें, टाटा मोटर्स ने मार्च 2024 में पहली बार डिमर्जर का ऐलान किया था।

टाटा मोटर्स का इस डिमर्जर के पीछे की वजह कंपनी को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाना और ज्यादा फोकस होकर काम करना है। बता दें, पैसेंजर व्हीकल्स यूनिट में घरेलू कार, इलेक्ट्रिक कार और जेएलआर बिजनेस है। वहीं, कॉमर्शियल डिविजन में ट्रक, बस और डिफेंस मोबिलिटी पर फोकस रहेगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।