टाटा मोटर्स के बोर्ड ने शैलेष चंद्रा के नाम पर लगाई मुहर, बनाए गए MD और CEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स के लीडरशिप में इस समय बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है
  • शुक्रवार को कंपनी ने शैलेष चंद्रा को अपना मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया
  • कंपनी ने धिमन गुप्ता को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया है
टाटा मोटर्स के बोर्ड ने शैलेष चंद्रा के नाम पर लगाई मुहर, बनाए गए MD और CEO

Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स के लीडरशिप में इस समय बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कंपनी ने शैलेष चंद्रा को अपना मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया। कंपनी ने धिमन गुप्ता को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया है। शैलेष चंद्रा और धिमन गुप्ता के नाम का ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी जागुआर लैंड रोवर बड़े झटकों का सामना कर रही है।

1 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

शैलेष चंद्रा 1 अक्टूबर 2025 को कंपनी के एमडी और सीईओ की कमान संभालेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल है। शैलेष चंद्रा अपने पद पर 2028 तक रहेंगे। मौजूदा समय में चंद्रा टाटा मोटर्स के पैसेंजर ह्वीकल्स और पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस में अपनी भूमिका को जारी रखेंगे।

शैलेष चंद्रा टाटा मोटर्स का 1995 से हिस्सा हैं। तब वह कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के तहत ज्वाइन किए थे।

गिरीश वाघ को क्या मिली जिम्मेदारी

गिरीश वाघ को टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है। इस प्रस्तावित सूचीबद्ध इकाई में टाटा मोटर्स का कॉमर्शियल वाहन कारोबार शामिल किया जाएगा। उनकी नियुक्ति एक अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी।

इसके अलावा, कंपनी ने सुधा कृष्णन को एक अक्टूबर, 2025 से पांच वर्षों के लिए कंपनी का अतिरिक्त, गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

टाटा मोटर्स के शेयरों की क्या स्थिति?

शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयरों का भाव बीएसई में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 673 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में टाटा मोटर्स के शेयरों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है।

(लाइव हिन्दुस्तान के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टाटा मोटर्स के बोर्ड ने शैलेष चंद्रा के नाम पर लगाई मुहर, बनाए गए MD और CEO