टाटा मोटर्स ने सरकार के साथ की डील, 8% तक छूट पर पुराने ट्रक-बस बदलेगी कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • टाटा मोटर्स सरकार की योजना में शामिल हो गई है
  • इसके तहत अब कंपनी दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने वाली है
Tata motors news

पुराने ट्रक और बसों को सड़कों से हटाने के लिए केंद्र सरकार की स्क्रैपिंग योजना को बड़ा समर्थन मिला है। दरअसल, टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स इस योजना में शामिल हो गई है। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने वाले ग्राहकों को टाटा मोटर्स अपने पात्र वाहनों की एक्स-शोरूम कीमत पर 8% तक की छूट देगी। इसके लिए टाटा मोटर्स ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ एक समझौता भी किया है।

हर महीने फ्यूल वाउचर

सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर भी समान लाभ मिलेगा। ईवी पर मिलने वाली छूट उसी श्रेणी के इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाहन के बराबर होगी। इससे स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत केंद्र सरकार भी कई अतिरिक्त लाभ दे रही है। सरकार पात्र लाभार्थियों को 5% ब्याज सबवेंशन देगी। इसके अलावा पांच साल तक हर महीने निश्चित फ्यूल वाउचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना में शामिल राज्य सरकारें मोटर वाहन कर में 10 वर्षों तक 100% तक की छूट और रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी राहत दे सकती हैं। इससे नए ट्रक और बस खरीदने की लागत काफी कम हो जाएगी।

कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में इजाफा

इस बीच, टाटा मोटर्स कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए एक जुलाई से अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि उसके सभी कॉमर्शियल वाहनों पर लागू होगी।

हालांकि अलग-अलग मॉडल और एडिशन के अनुसार बढ़ोतरी की रकम अलग-अलग हो सकती है। यह कदम कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए उठाया जा रहा है।

टाटा मोटर्स पर चेयरमैन को भरोसा

बता दें कि टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को लेकर भरोसा दिखाया है। हाल ही में उन्होंने कहा कि कंपनी की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) और उसकी ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और एचआर के क्षेत्र में सहयोग जारी रखेंगे। इससे दक्षता बढ़ेगी, सीखने की गति तेज होगी और पूंजी अनुशासन मजबूत होगा।

बता दें कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 92,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बेचे, जो एक साल पहले की तुलना में 43.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टाटा मोटर्स ने सरकार के साथ की डील, 8% तक छूट पर पुराने ट्रक-बस बदलेगी कंपनी