2 साल में पैसा डबल, अब 10 टुकड़ों में बंट जाएगा टाटा का यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Tata Investment Corporation Ltd Stock Split: टाटा इंवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है
  • कंपनी की तरफ से तय रिकॉर्ड डेट अगले महीने है
  • बता दें, टाटा इंवेस्टमेंट लिमिटेड के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा
2 साल में पैसा डबल, अब 10 टुकड़ों में बंट जाएगा टाटा का यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Tata Investment Corporation Ltd Stock Split: टाटा इंवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी की तरफ से तय रिकॉर्ड डेट अगले महीने है। बता दें, टाटा इंवेस्टमेंट लिमिटेड के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। पिछले एक साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है शेयर

एक्सचेंज को दी जानकारी में टाटा इंवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। टाटा इंवेस्टमेंट ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 13 अक्टूबर 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इसी दिन कंपनी के शेयर 10 हिस्सों में बंट जाएंगे।

जून के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी कंपनी

इस साल जून के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब टाटा इंवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने एक शेयर पर 27 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी ने 2024 में हर एक शेयर पर 28 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2022 में टाटा इंवेस्टमेंट ने एक शेयर पर 55 रुपये और 2023 में एक शेयर पर 28 रुपये का डिविडेंड दिया है।

रिटर्न के लिहाज से अच्छा रहा साल

टाटा इंवेस्टमेंट फर्म के शेयरों में बीते एक साल में 25 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि इसी दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को टाटा इंवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में 8662.30 रुपये पर बंद हुआ था।

2 साल में टाटा इंवेस्टमेंट फर्म के शेयरों की कीमतों में 188 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।