Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Group Voltas share jumped over 2 Percent today Company gets Double Upgrade 1555 rupee Price target
टाटा के इस शेयर को मिला डबल अपग्रेड, 1500 रुपये के पार जा सकता है शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदो

टाटा के इस शेयर को मिला डबल अपग्रेड, 1500 रुपये के पार जा सकता है शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदो

संक्षेप:

टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टॉस को डबल अपग्रेड मिला है। ब्रोकरेज फर्म BofA सिक्योरिटीज ने वोल्टॉस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 1555 रुपये का टारगेट दिया है।

Dec 18, 2025 12:07 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टॉस लिमिटेड के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वोल्टॉस के शेयर गुरुवार को BSE में 2 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 1418.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। ब्रोकरेज फर्म BofA सिक्योरिटीज ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी के लिए डबल अपग्रेड जारी किया है और कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस 24 पर्सेंट बढ़ा दिया है। BofA सिक्योरिटीज, बैंक ऑफ अमेरिका की ग्लोबल कॉरपोरेट और इनवेस्टमेंट बैंकिंग डिवीजन है। वोल्टॉस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1859.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1135.55 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वोल्टॉस के शेयरों को दिया 1555 रुपये का टारगेट
ब्रोकरेज फर्म BofA सिक्योरिटीज ने अब वोल्टॉस लिमिटेड के शेयरों के लिए बाय रेटिंग दी है। यानी, ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के शेयर खरीदने को कहा है। पहले, BofA सिक्योरिटीज ने वोल्टॉस के शेयरों को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी थी। BofA सिक्योरिटीज ने वोल्टॉस के शेयरों का टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 1555 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने पहले टाटा ग्रुप की इस कंपनी के लिए 1254 रुपये का टारगेट दिया था। वोल्टॉस का कवरेज करने वाले 41 एनालिस्ट्स में से 17 ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। वहीं, 18 एनालिस्ट्स ने कंपनी के शेयरों को होल्ड रेटिंग और 6 ने कंपनी के शेयर बेचने की सलाह दी है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

ये भी पढ़ें:बंपर लिस्टिंग के बाद रॉकेट बना SME स्टॉक, पहले ही दिन 38% का तगड़ा मुनाफा

इस साल अब तक 22% से ज्यादा टूट गए हैं वोल्टॉस के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टॉस लिमिटेड के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। वोल्टॉस लिमिटेड के शेयर इस साल अब तक 22 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वोल्टॉस लिमिटेड के शेयर 1 जनवरी 2025 को 1826.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 18 दिसंबर 2025 को 1418.35 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 19 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, पिछले 6 महीने में वोल्टॉल के शेयरों में करीब 10 पर्सेंट का उछाल आया है। वोल्टॉस लिमिटेड का मार्केट कैप गुरुवार को 46,930 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।