50 रुपये से कम दाम वाले टाटा के इस शेयर में तूफानी तेजी, 1230% चढ़ गया है शेयर
मुख्य बातें
- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड के शेयर 1200% से ज्यादा उछल गए हैं
- कंपनी के शेयर इस अवधि में 3.49 रुपये से बढ़कर 46 रुपये के पार जा पहुंचे हैं
- TTML अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) के शेयरों में गजब की तेजी आई है। टाटा टेलिसर्विसेज के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 12 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 47.85 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में टीटीएमएल के शेयर 46.43 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 साल में टीटीएमएल के शेयर 1200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दिया है।
3.49 रुपये से 46 रुपये के पार पहुंचे TTML के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल (TTML) के शेयर 12 जून 2020 को 3.49 रुपये पर थे। टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) के शेयर शुक्रवार 12 जून 2026 को 46.43 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 साल में टीटीएमएल के शेयरों में 1230 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 91 पर्सेंट की तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 39 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 6 पर्सेंट की तेजी आई। टीटीएमएल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 79.55 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 30.12 रुपये है।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी बांट चुकी है। टीटीएमएल अपने निवेशकों को 2:15 के रेशियो में बोनस शेयर दे चुकी है। यानी, कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर 15 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे हैं। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.36 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.64 पर्सेंट है।
TTML को चौथी तिमाही में हुआ है 581 करोड़ रुपये का मुनाफा
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) को चौथी तिमाही में 581 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड को 306 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, दिसंबर 2025 तिमाही में टीटीएमएल को 150 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में टीटीएमएल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4 पर्सेंट घटकर 296 करोड़ रुपये रहा है। चौथी तिमाही में 663 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल आइटम्स की वजह से कंपनी की प्रॉफिटैबिलिटी में तेज टर्नअराउंड देखने को मिला है। ऑपरेटिंग लेवल पर चौथी तिमाही में TTML का इबिट्डा सालाना आधार पर 7 पर्सेंट बढ़कर 163 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी सुधार के साथ 43.74 पर्सेंट पहुंच गया है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


