Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Group Trent Shares cracked over 8 Percent today after Q3 Business Update
टाटा के इस शेयर के बुरे हाल, बाजार खुलते ही बिखरा, 8% से ज्यादा टूट गया शेयर का दाम

टाटा के इस शेयर के बुरे हाल, बाजार खुलते ही बिखरा, 8% से ज्यादा टूट गया शेयर का दाम

संक्षेप:

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर मंगलवार को BSE में 8 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 4060.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद ट्रेंट के शेयरों में यह तेज गिरावट आई है।

Jan 06, 2026 10:41 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर मंगलवार को बाजार खुलते ही बिखर गए हैं। ट्रेंट (Trent) के शेयर मंगलवार को BSE में 8 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 4060.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद ट्रेंट के शेयरों में यह तेज गिरावट आई है। पिछले एक साल में ट्रेंट के शेयर 41 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 25 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ट्रेंट के शेयरों पर पिछले कुछ समय से बिकवाली का दबाव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रेंट के रेवेन्यू में 17% का उछाल
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 17 पर्सेंट बढ़कर 5220 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में ट्रेंट का रेवेन्यू 4466 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों में ट्रेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 18 पर्सेंट बढ़कर 14,604 करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले वित्त वर्ष की शुरुआती तीन तिमाहियों के मुकाबले काफी कम है, उस दौरान कंपनी ने 40-50 पर्सेंट की डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की है।

ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का कब मिलेगा फायदा, अर्थव्यस्था पर पड़ेगा प्रभाव

41% से ज्यादा टूट गए हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयर पिछले एक साल में 41 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। ट्रेंट के शेयर 6 जनवरी 2025 को 6998.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 जनवरी 2026 को BSE में 4060.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 52 हफ्ते के हाई लेवल से ट्रेंट के शेयर 44 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में ट्रेंट के शेयरों में 25 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ट्रेंट के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 7349.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3931.45 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,