50% से ज्यादा उछल गया टाटा का दिग्गज शेयर, कंपनी ने बांटा है पहला बोनस शेयर
मुख्य बातें
- टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 50 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं
- ट्रेंट ने पिछले दिनों ही अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया है
- कंपनी ने 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे हैं
- यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेय दिया है

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी आई है। ट्रेंट के शेयर सोमवार को BSE में 2 पर्सेंट से अधिक उछलकर 3311 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 17 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन महीने में ट्रेंट के शेयर 50 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने पिछले दिनों ही अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर बांटे हैं।
50% से अधिक उछल गए हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 50 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 2185.16 रुपये पर थे। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर है। ट्रेंट के शेयर इस लेवल से 50 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार 29 जून को BSE में 3311 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4174.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 1.74 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।
कंपनी ने 1:2 के रेशियो में बांटे हैं बोनस शेयर
ट्रेंट (Trent) ने अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। कंपनी के शेयर 4 जून 2026 को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर थे। कंपनी ने अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। ट्रेंट अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। ट्रेंट ने सितंबर 2026 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयर में बांटा।
2800% से ज्यादा उछल गए हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर पिछले 10 साल में 2800 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। ट्रेंट के शेयर 24 जून 2016 को 112.58 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 29 जून 2026 को 3311 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 470 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो ट्रेंट के शेयर करीब 178 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 37.01 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 62.99 पर्सेंट है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


