Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Group Trent profit jumped to 513 crore rupee company share dropped over 50 Percent from all time high
टाटा की दिग्गज कंपनी को 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा, 50% से ज्यादा टूट चुके हैं शेयर

टाटा की दिग्गज कंपनी को 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा, 50% से ज्यादा टूट चुके हैं शेयर

संक्षेप:

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट को दिसंबर 2025 तिमाही में 513 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। ट्रेंट के शेयर बुधवार को BSE में 5% उछलकर 4013.20 रुपये पर बंद हुए हैं। इस तेजी के बाद भी ट्रेंट के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 50% से ज्यादा नीचे हैं।

Feb 04, 2026 10:27 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी ट्रेंट को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 513 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर ट्रेंट का प्रॉफिट 3 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में ट्रेंट को 497 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट उछलकर 4013.20 रुपये पर बंद हुए हैं। इस तेजी के बाद भी ट्रेंट के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 50 पर्सेंट से ज्यादा नीचे हैं। ट्रेंट अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5345 करोड़ रुपये रहा ट्रेंट का रेवेन्यू
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 5345 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले ट्रेंट का रेवेन्यू 15 पर्सेंट बढ़ा है। दिसंबर 2024 तिमाही में ट्रेंट का रेवेन्यू 4657 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर ट्रेंट (Trent) का टैक्स भुगतान के बाद मुनाफा 36 पर्सेंट बढ़कर 640 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में स्टैंडअलोन बेसिस पर कंपनी का प्रॉफिट 469 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में ट्रेंट का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग इबिट्डा 837 करोड़ रुपये रहा है, जो कि सालाना आधार पर 20 पर्सेंट ज्यादा रहा।

ये भी पढ़ें:1135% बढ़ा मुनाफा, फार्मा कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 20% उछला दाम

50% से ज्यादा टूट गए हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 50 पर्सेंट से ज्यादा नीचे हैं। ट्रेंट के शेयर 14 अक्टूबर 2024 को अपने ऑल टाइम हाई 8345.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 4 फरवरी 2026 को 4013.20 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में ट्रेंट के शेयर 30 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में ट्रेंट के शेयरों में 23 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। एक महीने में ट्रेंट के शेयर करीब 10 पर्सेंट टूटे हैं। ट्रेंट के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6259 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3643.70 रुपये है।

ये भी पढ़ें:5 दिन में 47% की तूफानी तेजी, 100 रुपये से कम का है शेयर, 3826% बढ़ा है मुनाफा

10 टुकड़ों में बंट चुके हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। ट्रेंट ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। ट्रेंट ने सितंबर 2016 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। ट्रेंट में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 37.01 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 62.99 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,