Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Group Titan share rallied over 4 Percent today rekha jhunjhunwala net worth jumped 890 crore rupee
टाटा के दिग्गज शेयर में तूफानी तेजी, एक झटके में 890 करोड़ रुपये बढ़ गई रेखा झुनझुनवाला की दौलत

टाटा के दिग्गज शेयर में तूफानी तेजी, एक झटके में 890 करोड़ रुपये बढ़ गई रेखा झुनझुनवाला की दौलत

संक्षेप:

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर बुधवार को 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। टाइटन के शेयरों में आई तेजी से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की दौलत एक झटके में 890 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Jan 07, 2026 11:14 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। टाइटन कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4300 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद टाइटन के शेयरों में यह जबदस्त तेजी देखने को मिली है। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाइटन पर बड़ा दांव है। टाइटन के शेयरों में आई तेजी से रेखा झुनझुनवाला की दौलत एक झटके में 890 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ 890 करोड़ रुपये बढ़ी
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 47,293,470 शेयर हैं। कंपनी में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 5.32 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा Trendlyne से लिया गया है और सितंबर 2025 तिमाही तक का है। मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले टाइटन के शेयर बुधवार को 188.90 रुपये उछल गए हैं। टाइटन के शेयरों में आए उछाल से झुनझुनवाला की नेटवर्थ 893 करोड़ रुपये बढ़ गई है। खबर लिखे जाने तक टाइटन का दिसंबर 2025 तिमाही का शेयरहोल्डिंग पैटर्न नहीं आया था।

ये भी पढ़ें:सेनको गोल्ड के शेयरों में उछाल, रेवेन्यू 51% बढ़ा तो स्टॉक खरीदने की मची होड़

40% बढ़ा है टाइटन का कंज्यूमर बिजनेस
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का कंज्यूमर बिजनेस चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 40 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी का इंटरनेशनल बिजनेस सालाना आधार पर 79 पर्सेंट बढ़ा है, जबकि घरेलू कारोबार में 38 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। टाइटन ने दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान 56 स्टोर्स जोड़े हैं और इसका रिटेल नेटवर्क बढ़कर 3433 स्टोर्स तक पहुंच गया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का ज्वैलरी पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 41 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले एक महीने में टाइटन के शेयरों में 14 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में टाइटन के शेयर करीब 23 पर्सेंट उछल गए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो टाइटन के शेयरों में 177 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,