टाटा के दिग्गज शेयर ने लगाई दौड़, एक झटके में 1300 करोड़ रुपये बढ़ी रेखा झुनझुनवाला की दौलत
मुख्य बातें
- टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में आए तेज उछाल से शुक्रवार को दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की दौलत एक झटके में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई
- झुनझुनवाला का टाइटन कंपनी पर बड़ा दांव है

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी आई है। टाइटन के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4601.10 रुपये पर पहुंच गए। टाइटन के शेयरों में आए इस तेज उछाल से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की दौलत एक झटके में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई। रेखा झुनझुनवाला का टाइटन कंपनी पर बड़ा दांव है। चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों के ऐलान के बाद टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल आया है। टाइटन के शेयर शुक्रवार को कारोबार के आखिर में 4.76 पर्सेंट के उछाल के साथ 4513.40 रुपये पर बंद हुए हैं।
1300 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 47,184,470 शेयर हैं। टाइटन के शेयर गुरुवार को BSE में 4,308.50 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 4,601.10 रुपये पर जा पहुंचे। यानी, टाइटन के शेयरों में इंट्राडे में 292.60 रुपये की तेजी आई। इस तेज उछाल के बाद रेखा झुनझुनवाला की दौलत एक झटके में 1380 करोड़ रुपये बढ़ गई। टाइटन में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 5.31 पर्सेंट है।
टाइटन को 1179 करोड़ रुपये का मुनाफा
टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन को चौथी तिमाही में 1179 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर टाइटन का प्रॉफिट 35 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में टाइटन को 871 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मार्च 2026 को खत्म तिमाही में टाइटन की टोटल इनकम सालाना आधार पर 46 पर्सेंट बढ़कर 20,300 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में टाइटन की टोटल इनकम 13,891 करोड़ रुपये थी। मार्च 2026 तिमाही में टाइटन का इबिट्डा सालाना आधार पर 28 पर्सेंट बढ़कर 1875 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1470 करोड़ रुपये था।
हर शेयर पर 15 रुपये डिविडेंड का ऐलान
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के बोर्ड ने हर शेयर पर 15 रुपये का डिविडेंड रिकमंड किया है। कंपनी की 42वीं सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद डिविडेंड का भुगतान 7 दिन के भीतर कर दिया जाएगा। पिछले एक साल में टाइटन के शेयरों में 34 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। वहीं, पिछले पांच साल में टाइटन के शेयरों में 211 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। टाइटन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4601.10 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3301.05 रुपये है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


