टाटा का दिग्गज शेयर नई ऊंचाई पर, 4500 रुपये के पार दाम, रेखा झुनझुनवाला का है बड़ा दांव
टाइटन के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4524 रुपये पर जा पहुंचे और नया हाई बनाया। कारोबार के आखिर में टाइटन के शेयर उछाल के साथ 4502.15 रुपये पर बंद हुए।

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर नए ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। टाइटन कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4524 रुपये पर जा पहुंचे और अपना ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर उछाल के साथ 4502.15 रुपये पर बंद हुए हैं। टाइटन का मार्केट कैप भी 4 लाख करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है। पिछले 6 महीने में टाइटन के शेयरों में 27 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाइटन पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 4 करोड़ से भी ज्यादा शेयर हैं।
183% उछल गए हैं टाइटन के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर पिछले 5 साल में 183 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 1591.75 रुपये से बढ़कर 4502.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 10 साल में टाइटन के शेयरों में 1241 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयरों में 74 पर्सेंट की तेजी आई है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 41 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 27 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। टाइटन के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3202 रुपये है।
रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4 करोड़ से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का टाइटन कंपनी पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 47,184,470 शेयर हैं। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 5.31 पर्सेंट है। टाइटन की शेयरहोल्डिंग का यह डेटा दिसंबर 2025 तिमाही का है। टाइटन, शेयर मार्केट के 'बिग बुल' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का फेवरिट स्टॉक रहा है। रेखा झुनझुनवाला, राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया था। सरकारी बीमा कंपनी LIC के पास भी टाइटन के 2,23,24,301 शेयर हैं। कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 2.51 पर्सेंट है।
बोनस शेयर भी दे चुकी है टाइटन
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन अपने निवेशकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। टाइटन ने जून 2011 में अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। बोनस शेयर के अलावा, टाइटन अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांट चुकी है। टाइटन ने जून 2011 में ही 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


