टाटा की दिग्गज कंपनी के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1684 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा

Feb 11, 2026 10:42 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। टाइटन के शेयर बुधवार को 2% से अधिक के उछाल के साथ 4379.95 रुपये पर पहुंच गए। टाइटन को दिसंबर 2025 तिमाही में 1684 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

टाटा की दिग्गज कंपनी के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1684 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। टाइटन के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। टाइटन के शेयर बुधवार को BSE में 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4379.95 रुपये पर पहुंच गए। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टाइटन के वित्तीय नतीजे शानदार रहे हैं और इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाटा ग्रुप की इस कंपनी पर बड़ा दांव है।

टाइटन को हुआ है 1684 करोड़ रुपये का मुनाफा
टाइटन कंपनी (Titan) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1684 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 61 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में टाइटन को 1047 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टाइटन का रेवेन्यू सालाना आधार पर 43 पर्सेंट बढ़कर 25,416 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 17,740 करोड़ रुपये था। कंपनी का कहना है कि उसके ज्वैलरी बिजनेस में शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। टाइटन का ज्वैलरी पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 42 पर्सेंट बढ़ा है।

5 साल में 190% से ज्यादा चढ़ गए हैं टाइटन के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर पिछले 5 साल में 190 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। टाइटन के शेयर 12 फरवरी 2021 को 1494.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 फरवरी 2026 को 4379.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो टाइटन के शेयरों में 33 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में टाइटन के शेयरों में 26 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। टाइटन अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने जून 2011 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा।

रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4 करोड़ से ज्यादा शेयर
दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 47,184,470 शेयर हैं। कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 5.3 पर्सेंट है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के पास भी टाइटन कंपनी के 2,23,24,301 शेयर हैं। कंपनी में LIC की हिस्सेदारी 2.51 पर्सेंट है। म्यूचुअल फंड्स की टाटा ग्रुप की इस कंपनी में 8.23 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

नोमुरा ने दिया 4500 रुपये का टारगेट
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने टाइटन के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 4500 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म CLSA ने टाइटन के शेयरों को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और 4369 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,