दहाड़ रहा टाटा का यह शेयर, 98% से ज्यादा की तेजी, करीब दोगुना हो गया शेयर का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर 5 महीने से भी कम में करीब दोगुने हो गए हैं
  • इस अवधि में कंपनी के शेयरों में 98% से ज्यादा की तेजी आई है
  • तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे
  • कंपनी के शेयर गुरुवार को 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 584.70 रुपये पर पहुंच गए हैं
दहाड़ रहा टाटा का यह शेयर, 98% से ज्यादा की तेजी, करीब दोगुना हो गया शेयर का दाम

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर गुरुवार को मार्केट में दहाड़ रहे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 584.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 महीने से कम में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 98 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में करीब दोगुने हो गए हैं। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप गुरुवार को 10,100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

5 महीने से कम में करीब दोगुना हो गया शेयर का दाम
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर 5 महीने से भी कम में करीब दोगुने हो गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर इस लेवल से 98 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 11 जून 2026 को 584.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 732.30 रुपये है।

5 साल में 225% से ज्यादा चढ़ गए तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर पिछले 5 साल में 225 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 11 जून 2021 को 176.15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 जून 2026 को 584.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 29 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में तेजस नेटवर्क्स के शेयर करीब 18 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, तेजस नेटवर्क्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.40 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.47 पर्सेंट है।

चौथी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स को 211 करोड़ रुपये का घाटा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में 211 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। यह लगातार पांचवीं तिमाही रही, जब कंपनी को घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स को 72 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। तेजस नेटवर्क्स को वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 193.8 करोड़ रुपये, दूसरी तिमाही में 307.1 करोड़ रुपये और तीसरी तिमाही में 196.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो तेजस नेटवर्क्स को वित्त वर्ष 2026 में 909 करोड़ रुयये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी को 447 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तेजस नेटवर्क्स हाई परफॉर्मेंस टेलिकॉम एंड नेटवर्किंग प्रॉडक्ट्स के डिजाइन, डिवेलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। इन प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल हाई स्पीड कम्युनिकेशन नेटवर्क्स बनाने में किया जाता है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।