
60% से ज्यादा टूटा टाटा का यह शेयर, सुस्त पड़ी थी चाल, अब आई तूफानी तेजी
संक्षेप: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर एक साल में 60% से ज्यादा टूट गए थे। कंपनी के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर बुधवार को 8% से अधिक के उछाल के साथ 548.90 रुपये पर पहुंच गए हैं।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले कुछ महीनों से बुरे हाल में हैं। कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 60 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 548.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर मंगलवार को BSE में 506.30 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1403.15 रुपये है। वहीं, तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 501 रुपये है।

60% से अधिक लुढ़क गए थे तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले एक साल में 60 पर्सेंट से अधिक टूट गए थे। कंपनी के शेयर 12 नवंबर 2024 को 1300 रुपये पर थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 11 नवंबर 2025 को BSE में 506.30 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 54 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 23 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी एक समय कंपनी पर बड़ा दांव था। फिलहाल, उनका नाम कंपनी के शेयरहोल्डर लिस्ट में नहीं है। संभव है कि उन्होंने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी हो या हिस्सेदारी घटाकर 1 पर्सेंट से नीचे ले आए हों।
सितंबर तिमाही में 307 करोड़ रुपये का घाटा
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 307.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 275.18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला कंपनी का टोटल रेवेन्यू 90.7 पर्सेंट घटकर 261.37 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 2810.14 करोड़ रुपये था। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स की ऑर्डर बुक 4,845 करोड़ रुपये की थी, जो कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,241 करोड़ रुपये ही रह गई।





