Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Tata Group Tejas Networks Share jumped over 7 Percent today after Stock cracked 65 Percent
65% से ज्यादा टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब बना रॉकेट, कंपनी ने की बड़ी घोषणा

65% से ज्यादा टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब बना रॉकेट, कंपनी ने की बड़ी घोषणा

संक्षेप:

तेजस नेटवर्क्स के शेयर 7% से अधिक के उछाल के साथ 499.95 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने घोषणा की है कि वह भारत सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम भारतनेट फेज-III के लिए पैकेज की संख्या के हिसाब से सबसे बड़े सप्लायर के रूप में उभरी है।

Dec 12, 2025 03:07 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 499.95 रुपये पर पहुंच गए। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने घोषणा की है कि वह भारत सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम भारतनेट फेज-III के लिए पैकेज की संख्या के हिसाब से सबसे बड़े सप्लायर के रूप में उभरी है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले कुछ समय से लगातार बिकवाली के दबाव में रहे हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 65 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेजस नेटवर्क्स: भारतनेट फेज-3 की सबसे बड़ी पैकेज सप्लायर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने घोषणा की है कि कंपनी को अब तक अनाउंस किए गए 12 भारतनेट फेज-III पैकेज में से 7 के लिए IP रूटिंग इक्विपमेंट परचेज कॉन्ट्रैक्टस मिले हैं। कंपनी पैकेज की संख्या के हिसाब से सबसे बड़े सप्लायर के रूप में उभरी है। भारतनेट फेज-III डेप्लॉयमेंट के लिए तेजस नेटवर्क्स एनसीसी (NCC), पॉलीकैब, इनवेनिया-एसटीएल नेटवर्क्स, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स और आईटीआई इन पांच प्रमुख PIA के साथ पार्टनरशिप कर रही है। भारतनेट, भारत सरकार का फ्लैगशिप प्रोग्राम है।

ये भी पढ़ें:छुपा रुस्तम निकला यह शेयर, 90% फायदे पर लिस्टिंग, IPO पर लगा सिर्फ 2 गुना दांव

65% से ज्यादा टूट गए थे तेजस नेटवर्क्स के शेयर
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 65 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर 16 दिसंबर 2024 को 1342 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर टूटकर 9 दिसंबर 2025 को 456.10 रुपये पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले एक साल में 63 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए थे। वहीं, इस साल अब तक तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 60 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली थी। पिछले छह महीने में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।