
70% से ज्यादा टूट गया टाटा का यह शेयर, 196 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ है घाटा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से 70% से अधिक लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 20 जनवरी 2025 को 1150 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 जनवरी 2026 को 331.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों के बुरे हाल हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 331.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 70 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में तेजस नेटवर्क्स का घाटा भी बढ़ा है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर इस साल अब तक 25 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं।
52 हफ्ते के हाई लेवल से 70% से ज्यादा टूट गए हैं शेयर
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 70 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 20 जनवरी 2025 को 1150 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 जनवरी 2026 को 331.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 47 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 37 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पिछले 5 दिन में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 12 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है।
196 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 196.55 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड लॉस हुआ है। यह लगातार दूसरी तिमाही है, जब कंपनी को घाटा हुआ है। कमजोर सेल्स की वजह से कंपनी को यह घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स को 165.67 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू भी करीब 88 पर्सेंट घटकर 306.79 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स का रेवेन्यू करीब 2642 करोड़ रुपये था।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



